निगड़ी, 31 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन ट्रस्ट की ओर से निगड़ी प्राधिकरण में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. सुबह जलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा और महाआरती की गई. प्राधिकरण परिसर से एक बड़ी शोभायात्रा निकाली गई. हजारों भक्तों ने महाप्रसाद का लाभ उठाया. इस मौके पर आचार्य गुलाब भूषण महाराज ने अपनी अमृतवाणी से प्रवचन दिए. इस अवसर पर डिप्टी मेयर शर्मिला बाबर, कॉर्पोरेटर अमित गावड़े, राजू मिसाल, शैलजा मोरे, पूर्व नगरसेवक आर. एस. कुमार मोरेेशर भोंडवे, संजोग वाघेरे, ट्रस्ट प्रेसिडेंट अजीत पाटिल, सुदीन खोत, वीरेंद्र जैन शांतिनाथ पाटिल, उमेश पाटिल धनंजय चिंचवाड़े, अविनाश भोकरे, प्रकाश शेडबाले, सुरगोंडा पाटिल, वर्धमान पांडे, विजय भीलवाड़े और दूसरे गणमान्य उपस्थित थे. शोभायात्रा में महिलाओं की उपस्थिति उलेखनीय थी. इस अवसर पर हुए ब्लड डोनेशन कैंप में 108 लोगों ने ब्लड डोनेट किया और 25 लोगों ने आंखें दान करने का संकल्प लिया. साथ ही महिलाओं के लिए कैंसर डायग्नोसिस कैंप लगाया गया. पालकी समारोह के दौरान कोल्हापुर से आई झांझ टीम, रथ और सुरभि बैंड का शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रहा.