कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट गिराेह का पर्दाफाश: 10 गिरफ्तार

    01-Apr-2026
Total Views |
 

tran 
 
यूपी के कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर चल रहे अवैध काराेबार से पूरे शहर में खलबली मच गई. पुलिस ने अवैध किडनी ट्रांसप्लांट गिराेह का पर्दाफाश करते हुए 10 लाेगाें काे गिरफ्तार किया है.गरीबाें से किडनी का 10 लाख में साैदा कर जरूरतमंदाें काे 90 लाख रुपये तक बेंच देते थे. गिरफ्तार लाेगाें ने कानपुर के हाॅस्पिटल के मालिकपति-पत्नी, कई डाॅ्नटर व दलालाें का इसमें समावेश है. एक एमबीए छात्र की किडनी निकालने के बाद तय पैसे से 50 हजार कम देने पर रैकेट का भंडाफाेड़ हुआ. पुलिस विशेष जांचपड़ताल में जुट गई है. इस मामले में शहर के कुछ और हाॅस्पिटल व डाॅ्नटर चपेट में आ सकते हैं.इस खुलासे ने पूरे स्वास्थ्य तंत्र काे सवालाें के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है. रावतपुर थाना क्षेत्र केएक निजी अस्पताल से शुरू हुई जांच ने एक ऐसे नेटवर्क काे उजागर किया, जिसकी जड़ें सिर्फ शहर तक सीमित नहीं बल्कि दिल्ली तक फैली हुई हैं.यह मामला तब सामने आया जब किडनी डाेनर और दलाल के बीच पैसाें काे लेकर विवाद हुआ. इसके बाद जाे परतें खुलीं, उन्हाेंने डाॅक्टराें, अस्पताल संचालकाें और एजेंटाें की मिलीभगत का पूरा खेल सामने ला दिया.