भगवान महावीर स्वामी के पावन जन्म कल्याणक (महावीर जयंती) के उपलक्ष्य में जैन साेशल ग्रुप पुणे उड़ान द्वारा सेवा भाव से शीतल पेयजल (काेल्ड ड्रिंक) वितरण केंद्र का आयाेजन किया गया.यह कार्यक्रम ग्रुप के अध्यक्ष दशरथ जैन (कवाड़) के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में नागरिकाें ने भाग लिया तथा भीषण गर्मी में शीतल पेय का लाभ उठाया.
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, नगरसेवक, समाजसेवियाें एवं विभिन्न क्षेत्राें के अधिकारी वर्ग की उपस्थिति रही. सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया.इस आयाेजन काे सफल बनाने में ग्रुप के सदस्याें एवं फ्रेंड सर्कल का विशेष याेगदान रहा. प्रमुख सहयाेगियाें में प्रवीण चाेरबाेले, राकेश, विनाेद जैन, अशाेक काेठारी, सुरेश जैन, चंपालाल, भरत जैन, अनिकेत, रीतेश, निनाद, उषा जैन, संगीता जैन, जिनी लाेढ़ा, डाॅ. दिव्या, प्रिया मुथा सहित अन्य सदस्याें का उल्लेखनीय सहयाेग रहा. जैन साेशल ग्रुप उड़ान ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्य निरंतर करने का संकल्प व्यक्त किया