सड़क पार करते समय एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक काॅलेज छात्र की माैत हाे गई. यह दुर्घटना मंगलवार (7 अप्रैल) काे दाेपहर के करीब 3:30 बजे सांगवी फाटा स्थित बीआरटी बस अड्डे के पास घटी.मृत युवक की पहचान साेहम दीपक व्यास (उम्र-20 वर्ष, निवासी सांगवी) के रूप में हुई है. वह पद्मभूषण वसंतदादा पाटिल प्राैद्याेगिकी संस्थान, बावधन में कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग (डेटा साइंस) के द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत था.काॅलेज से छुट्टी हाेने के बाद साेहम पैदल घर लाैटते समय बीआरटी राेड पार कर रहा था. उसी दाैरान तेज गति से बीआरटी राेड पर आए एक अज्ञात वाहन ने उसे जाेरदार टक्कर मार दी.इस दुर्घटना के बाद वाहनचालक माैके से फरार हाे गया. नागरिकाें ने तुरंत घायल साेहम काे औंध स्थित पुणे जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां, डाॅक्टराें ने इलाज से पहले ही उसे मृत घाेषित कर दिया. साेहम के परिवार में उनके माता-पिता, दादा-दादी, बड़ी बहन, चाचाचाची और चचेरे भाई-बहन हैं. साेहम की मृत्यु से इलाके में शाेक की लहर दाैड़ गई है.साेहम, वरिष्ठ पत्रकार सूरज व्यास के भतीजे थे.