पुणे, 9 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) पूना कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स (पुणे) के आंतरिक गुणवत्ता ओशासन प्रकोष्ठ (खट उ) के सहयोग से पूना कॉलेज अकादमी फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन, एम्प्लॉयमेंट इन्फॉर्मेशन एंड फैसिलिटेशन सेंटर (एखऋउ) द्वारा ‘सिविल सर्विसेज प्रिपरेशन: ओरिएंटेशन, स्ट्रेटेजी एंड सक्सेस’ विषय पर एक करियर मार्गदर्शन सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. वरिष्ठ संकाय सदस्य जवाद काजी का ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक व्याख्यान रहा. सत्र के सफल आयोजन में डॉ. शिरीन शेख का निरंतर सहयोग एवं समन्वय रहा. कुल 93 छात्रों की उपस्थिति ने सिविल सेवाओं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उनकी गहरी रुचि को दर्शाया.पूना कॉलेज के सीईओ एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मुख्तार शेख ने स्वागत भाषण -देते हुए सिविल सेवाओं के महत्व और समाज पर उनके प्रभाव को रेखांकित किया. डॉ. शाकिर शेख ने भारतीय सेना में अवसरों पर प्रकाश डाला, डॉ. अहमद शमशाद ने भारतीय रेल परीक्षाओं की जानकारी दी, डॉ. शाहिद जमाल अंसारी ने बैंकिंग परीक्षाओं पर मार्गदर्शन किया, और डॉ. जोहेब हसन ने स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (डडउ) के अवसरों पर चर्चा की. अंत में डॉ. वकील सैय्यद ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए ‘स्पोकन इंग्लिश’ के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए.