कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के लिए अभियान शुरू

    10-Apr-2026
Total Views |
 

congress 
 
कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के माध्यम से पार्टी के पुनर्गठन की प्रक्रिया बुधवार से पुणे में शुरू कर दी है. इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक सभी की राय लेकर संगठन में बदलाव किए जाएंगे. वर्तमान पदाधिकारियाें के कार्याें की समीक्षा की जाएगी और निष्क्रिय पदाधिकारियाें काे पद से हटाया जाएगा. इस अभियान के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के पर्यवेक्षक विनाेजी सुलतानपुरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाईदास नगराले, याेगेश एच.सी, प्रदेश महासचिव सूर्यकांत पाटील और विधायक सतेज पाटिल पुणे पहुंचे हैं. कांग्रेस भवन में बुधवार काे आयाेजित पत्रकार वार्ता में इस अभियान की घाेषणा की गई. इस अवसर पर शहराध्यक्ष अरविंद शिंदे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
 
विधायक सतेज पाटिल ने बताया कि पुणे शहर के सभी आठ विधानसभा क्षेत्राें में ब्लाॅक अध्यक्षाें से लेकर पूर्व विधायक, नगरसेवक, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की राय व्यक्तिगत रूप से ली जाएगी. पर्यवेक्षक प्रत्येक से अलग-अलग मुलाकात कर उनके सुझाव जानेंगे.उन्हाेंने कहा कि पुणे, पिंपरी चिंचवड़ और जिले के सभी विधानसभा क्षेत्राें में इस अभियान की शुरुआत आज से की गई है. पार्टी के साथ ही छात्र, युवा और महिला संगठनाें के पदाधिकारियाें और कार्यकर्ताओं की भी राय ली जाएगी. इसके बाद पर्यवेक्षक अपनी रिपाेर्ट प्रदेश कांग्रेस काे साैंपेंगे, जिसके आधार पर संगठनात्मक बदलाव का निर्णय लिया जाएगा.