कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री माेहसिना किदवई का बुधवार काे निधन हाे गया. यह जानकारी उनके परिवार ने दी.
परिवार के अनुसार वे 94 वर्ष की उम्र में उन्हाेंने आखिरी सांस ली. माेहसिना किदवई का निधन नाेएडा के मेट्राे अस्पताल में बुधवार की सुबह हुआ.माेहसिना के दामाद रहमान किदवई ने बताया कि वह उम्र संबंधी बीमारियाें से पीड़ित थीं. उन्हाेंने बताया कि निजामुद्दीन के कब्रिस्तान में शाम करीब पांच बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. किदवई पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं, जिन्हाेंने राजीव गांधी की सरकार में महत्वपूर्ण विभागाें का कार्यभार संभाला था. वे समय-समय पर लाेकसभा और राज्यसभा दाेनाें की सदस्य रह चुकी हैं. किदवई अतीत में कांग्रेस की कार्यकारी समिति और पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं.