री-डेवलपमेंट करते समय सदस्याें के हिताें की रक्षा का ध्यान रखें : रणजीत नाईकनवरे

    10-Apr-2026
Total Views |
 
 

dev 
रीडेवलपमेंट करते समय, सभी ज़रूरी कानूनाें का पालन करते हुए सदस्याें के हिताें की रक्षा की जानी चाहिए और साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि शहर की सुंदरता बनी रहे. यह विचार क्रेडाई इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट रणजीत नाईकनवरे ने व्यक्त किए.गृह हार्मनी रीडेवलपमेंट स्टेकहाेल्डर्स फेडरेशन (जीआरएसएफ) और महाराष्ट्र नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी (एमएनएलयू) द्वारा शहर के रियल एस्टेट सेक्टर काे एक नई दिशा देने के लिए आयाेजित रीडेवलपमेंट पर दाे दिन के स्पेशल सर्टिफिकेट काेर्स शिविर में नाईकनवरे बाेल रहे थे. पुणे जिला सहकारी गृहनिर्माण संस्था और अपार्टमेंट फेडरेशन के अध्यक्ष सुहास पटवर्धन मंचपर उपस्थित थे.
 
महासेवा और विकसित कंसल्टिंग के सहयाेग से आयाेजित इस पहल में बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए थे.इसमें आर्किटेक्ट, अनुभवी कंस्ट्रक्शन प्राेफेशनल, नए डेवलपर्स, काॅन्ट्रैक्टर, लीगल एक्सपर्ट, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ-साथ अलग-अलग हाउसिंग साेसाइटियाें के पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे. इस अवसर पर पुनर्विकास प्रक्रिया पर आधारित विशेष कार्यपुस्तिका का विमाेचन किया गया.रियल एस्टेट क्षेत्र में अपने अनुभव साझा करते हुए नाईकनवरे ने जीआरएसएफ की स्थापना के उद्देश्याें और इसके भविष्य के लक्ष्याें पर प्रकाश डाला, जबकि सुहास पटवर्धन ने पुणे शहर में पुनर्विकास की वर्तमान प्रकृति और इस क्षेत्र में आगे की चुनाैतियाें पर मार्गदर्शन किया.