फ्यूल शिक्षण संस्थान एनएसई में सूचीबद्ध

शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल और कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा की उपस्थिति रही, लड़कियों के लिए ‌‘कमाओ व सीखो‌’ योजना के अंतर्गत स्टाइपेंड मिलेगा

    10-Apr-2026
Total Views |

 vfb
पुणे/मुंबई, 9 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
फ्यूल (Friends Union for Energising Lives) संस्थान अब नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के सोशल स्टॉक एक्सचेंज (SSE) प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध (List) हो गया है. इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित बेल रिंगिंग समारोह हाल ही में राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल और कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ. इस अवसर पर एनएसई के एमडी और सीईओ आशीष कुमार चौहान, फ्यूल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. केतन देशपांडे और कैपजेमिनी के अनुराग प्रताप भी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने फ्यूल के ‌‘कमाओ और सीखो‌’ नामक क्रांतिकारी उपक्रम के तहत 40 लड़कियों के लिए विशेष घोषणा की. इसके अंतर्गत आगामी शैक्षिक वर्ष से महाराष्ट्र की छात्राओं को सरकार की ओर से 2,000 रुपये प्रतिमाह का स्टाईपेंड दिया जाएगा. कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि, इस शैक्षिक वर्ष से फ्यूल अब एक स्किल टेक यूनिवर्सिटी के रूप में कार्य करना शुरू कर देगा. संस्थापक अध्यक्ष डॉ.केतन देशपांडे ने 20 साल पहले शुरू हुए फ्यूल के सफर और अब इसके स्किल टेक यूनिवर्सिटी बनने तक की यात्रा का विवरण दिया.उन्होंने बताया कि, भविष्य में संस्थान 100 करोड़ रुपये का इश्यू लाने की योजना बना रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक जिम्मेदारी निभाना और लड़कियों की शिक्षा पर निवेश करना है.