दरअसल, यह कहानी प्रेम संबंध की थी.युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह उससे शादी करना चाहती थी.लेकिन युवक के इनकार ने उसे अंदर तक ताेड़ दिया.गुस्से और निराशा के बीच उसने ऐसा कदम उठाया किहर काेई सन्न रह गया.वह सीधे माेबाइल टावर पर चढ़ गई. जैसे-जैसे समय बीतता गया, नीचे खड़ी भीड़ बढ़ती गई. कुछ लाेग माेबाइल निकालकर वीडियाे बनाने लगे, ताे कुछ उसे समझाने की काेशिश कर रहे थे. भीड़ में से आवाजें उठ रही थीं-तुम्हारा प्रेमी आ गया है...अब नीचे आ जाओ... सब मान लिया गया है...उतर आओ. लेकिन युवती की जिद टूट नहीं रही थी. वह बार-बार यही कह रही थी कि उसका प्रेमी शादी से इनकार कर रहा है और जब तक वह मान नहीं जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी.
इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी माैके पर पहुंच गई. हालात की गंभीरता काे देखते हुए पुलिस ने तुरंत माेर्चा संभाला.काफी देर तक समझाने-बुझाने का दाैर चलता रहा. पुलिस और स्थानीय लाेगाें ने मिलकर उसे भराेसा दिलाने की काेशिश की कि उसकी बात सुनी जाएगी और समस्या का हल निकाला जाएगा.आखिरकार, लंबी मशक्कत के बाद युवती का गुस्सा शांत हुआ. उसने नीचे उतरने का फैसला किया.जैसे ही वह सुरक्षित नीचे आई, लाेगाें ने राहत की सांस ली. पुलिस उसे तुरंत अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे बातचीत की गई.युवती ने बताया कि वह एक युवक से प्यार करती है, लेकिन अब वह शादी से इनकार कर रहा है.