भवानीपुर से ममता बनर्जी ने नामांकन दाखिल किया

    10-Apr-2026
Total Views |
 

Mamta 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया है. मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बुधवार काे भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर दिया. इस बार भी भवानीपुर में राज्य का सबसे बड़ा और दिलचस्प मुकाबला देखने काे मिलेगा, क्याेंकि ममता बनर्जी के सामने एक बार फिर बीजेपी के नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं.शुभेंदु अधिकारी पहले ही 2 अप्रैल काे गृह मंत्री अमित शाह की माैजूदगी में अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं.नामांकन दाखिल करने के बाद भावुक हाेते हुए ममता बनर्जी कहा कि वह बचपन से यहीं रही हैं और उनके पास जाे कुछ भी है, वह सब यहीं का दिया हुआ है.
 
भवानीपुर के लाेगाें का आभार जताते हुएउन्हाेंने सभी तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवाराें की जीत की कामना की और पूरा भराेसा जताया कि राज्य में एक बार फिर उनकी पार्टी की सरकार बनेगी.ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच यह मुकाबला 2021 की यादें ताजा कर रहा है. पिछले चुनाव में नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी काे करीब दाे हजार वाेटाें के अंतर से शिकस्त दी थी.उस हार के बाद ममता बनर्जी ने भवानीपुरउपचुनाव जीतकर विधानसभा में अपनी जगह बनाई थी.इस बार शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर और नंदीग्राम दाेनाें सीटाें से चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हाेंने दावा किया है कि वह नंदीग्राम वाला नतीजा भवानीपुर में भी दाेहराकर दिखाएंगे.