विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर चाकण में जैन स्थानक वासी संघ द्वारा नवकार महामंत्र जाप का आयोजन किया गया. यह जानकारी संघपति अशोक सांकला ने दी. इस अवसर पर ईश्वर कर्णावट, अनिल कुचेरिया व अन्य उपस्थित थे.‘जितो’ (जैन इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन) की ओर से गुरुवार (9 अप्रैल) को दुनिया भर में नवकार महामंत्र दिवस मनाया जाता है. इसी के अंतर्गत हर जगह नवकार महामंत्र का जाप किया जाता है. चाकण में हुए नवकार जाप कार्यक्रम में जैन कॉन्फ्रेंस पंचम जोन की महिला विभागप्रमुख कल्पना कर्णावट और सकल जैन संघ के सदस्य मौजूद थे.