पुणे, 9 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) राजस्थान के लोकदेवता बाबा रामदेवजी की महिमा एक बार फिर पुण्यनगरी में गूंजने जा रही है. समाज में समानता, सेवा और मानवता का संदेश देने वाले बाबा रामदेवजी को करोड़ों श्रद्धालु लोकदेवता के रूप में पूजते हैं. मान्यता है कि उन्होंने अपने जीवन में जाति-पाति के भेदभाव को मिटाकर गरीबों, दलितों और जरूरतमंदों की सेवा को ही सच्चा धर्म बताया. उनकी भक्ति में सच्ची श्रद्धा रखने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसी पावन भावना के साथ मित्र माहेेशरी सेवा प्रतिष्ठान, सिंहगढ़ रोड, पुणे द्वारा पुणे में 12 अप्रैल 2026 को एक भव्य भजन संध्या एवं जम्मा जागरण का आयोजन किया जा रहा है. इस भक्ति आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैयाजी आगिवाल अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे. कार्यक्रम के अंतर्गत भजन, कीर्तन और जागरण का दिव्य संगम देखने को मिलेगा.
यह है सेवा का संकल्प
इस आयोजन की खास बात यह है कि भजन संध्या से प्राप्त होने वाला संपूर्ण फंड राजस्थानी समाज की उन जरूरतमंद महिलाओं के सहयोग में लगाया जाएगा, जिन्हें कहीं से भी आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हो रही है. यह पहल समाज सेवा और मानवता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनेगी. मित्र माहेेशरी सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष संदीप मुंदडा जी सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भक्ति और सेवा के इस पावन कार्य में सहभागी बनने का आग्रह कर रहे हैं. साथ ही, समस्त राजस्थानी सेवा संघ के अध्यक्ष मगराज राठी और सीरवी समाज की ओर से चंदाराम भायल भी इस भव्य जागरण में शामिल होने का अपील कर रहे हैं. सभी बाबा रामदेवजी महाराज के भक्त परिवार ओर राजस्थान के 36 कौम सभी राजस्थानी समाज पुणे को भाव भरा आमंत्रण है. पुणे एवं आसपास के सभी श्रद्धालु इस अवसर पर अवश्य पधार्ें.
स्थान और समय P: 12 अप्रैल 2026 दोपहर 3 बजे से
- मुक्ताई गार्डन, सिंहगढ़ रोड, धायरी, पुणे