ओपन हाउस में पासपाेर्ट संबंधी शिकायताें का निपटारा

    10-Apr-2026
Total Views |
 
 

passport 
नागरिक देवाे भव की भावना से प्रेरित हाेकर पुणे के क्षेत्रीय पासपाेर्ट कार्यालय ने पासपाेर्ट संबंधी शिकायताें के निवारण एवं समय से पासपाेर्ट जारी किया जाना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार (8 अप्रैल) काे बाणेर स्थित क्षेत्रीय पासपाेर्ट कार्यालय में ओपन हाउस का आयाेजन किया गया था.इस पहल का उद्देश्य पासपाेर्ट आवेदन से जुड़ी शिकायताें का समाधान करना था. क्षेत्रीय पासपाेर्ट कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियाें ने आवेदकाें से सीधे बात की, उनकी परेशानियां सुनीं और कई लंबित मामलाें के तत्काल समाधान में मदद की.
 
सत्र के दाैरान, पासपाेर्ट आवेदन के लिए दस्तावेजाें की आवश्यकता, चल रही अदालती कार्यवाही संबंधी मामलाें में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, और पते में बदलाव से जुड़े मामलाें, आदि के बारे में भी आवेदकाें का विस्तृत मार्गदर्शन किया गया.इस ओपन हाउस ने नागरिकाें काे पासपाेर्ट कार्यालय के अधिकारियाें ससीधे जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया, जिससे पासपाेर्ट जारी करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता बेहतर हुई. क्षेत्रीय पासपाेर्ट कार्यालय ने नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण और पासपाेर्ट आवेदनाें के त्वरित और अधिक प्रभावी निष्पादन काे सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता काे दाेहराया है.अगला ओपन हाउस 6 मई (बुधवार) काे दाेपहगर 2:30 से 4:30 तक बाणेर स्थित क्षेत्रीय पासपाेर्ट कार्यालय में आयाेजित किया जाएगा. यह जानकारी क्षेत्रीय पासपाेर्ट कार्यालय द्वारा दी गई है.