पुणे, 9 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) जिलाधिकारी कार्यालय में सड़कों, यातायात प्रबंधन और प्रतियोगिता के मार्ग निर्धारण से संबंधित आयोजित प्राथमिक बैठक में वे बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि नागरिकों के दैनिक जीवन पर प्रभाव न पड़े और वे प्रतियोगिता का भरपूर आनंद ले सकें, इस उद्देश्य से योजना में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. इसके अनुसार प्रतियोगिता का पहला चरण मोशी प्राधिकरण स्थित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर से हिंजवड़ी तक निर्धारित किया गया है. इस मार्ग के माध्यम से आधुनिक आईटी हब और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर मुलशी क्षेत्र का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. इस प्रतियोगिता के माध्यम से पुणे जिले की ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत की झलक वैेिशक स्तर पर पहुंचेगी. इस वर्ष आयोजित प्रतियोगिता के कारण पुणे की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है. आगामी पुणे ग्रैंड टूर 2027 को इससे भी अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और सफल बनाने का प्रयास प्रशासन द्वारा किया जाएगा, ऐसा वेिशास भी जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने व्यक्त किया.
इस प्रकार हैं प्रतियोगिता के चरण
पहला चरण- (मोशी से हिंजवड़ी)
26 जनवरी 2027 (मंगलवार)
दूसरा चरण- (बारामती से सासवड) 27 जनवरी
तीसरा चरण- (जुन्नर से राजगुरुनगर) 28 जनवरी
चौथा चरण- (आलंदी से लोणावला, खंडाला) 29 जनवरी
पांचवां चरण- (लोणावला, खंडाला से हिंजवड़ी) 30 जनवरी
छठा और अंतिम चरण- (पीसीएमसी से बालगंधर्व रंगमंदिर)
रविवार, 31 जनवरी को आयोजित किया जाएगा.