लोनावला, 9 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) लोनावला के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. हेमंत अग्रवाल ने डीएनए ब्लूप्रिंट और प्लांट स्टेम सेल थेरेपी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. इसी के तहत आगामी रविवार (12 अप्रैल) को मठशसशप डलफ नामक प्रोडक्ट लांच किया जाएगा. यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे कर्वे रोड़ स्थित हर्षल हॉल में आयोजित किया गया है. हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत अग्रवाल पिछले 28 वर्षों से हड्डियों के विकारों का इलाज कर रहे हैं. लोनावला में 15 बिस्तरों वाले यश हॉस्पिटल का संचालन करने वाले डॉ. अग्रवाल ने अब तक लगभग 60 हजार मरीजों की हड्डियों की सर्जरी की है. वर्ष 2015 में, उन्होंने प्लांट स्टेम सेल थेरेपी पर शोध किया, जिसकी मदद से एक ही वर्ष में लगभग 38 हजार लोगों को बीमारियों से उबरने में मदद मिली. उनके इस उपक्रम के लिए उन्हें दो वर्षों में 79 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि, अब तक 1,000 से अधिक लोगों का डीएनए ब्लूप्रिंट तैयार किया जा चुका है. डॉ. अग्रवाल ने आगामी एक वर्ष में 100 डीएनए सेंटर और अगले तीन वर्षों में 1,000 डीएनए सेंटर स्थापित करने का प्रोजेक्ट तैयार किया है. बताया गया है कि, डीएनए ब्लूप्रिंट चिकित्सा (मेडिकल) क्षेत्र की एक आधुनिक तकनीक है. इसी तकनीक के आधार पर, डीएनए ब्लूप्रिंट प्रोजेक्ट के साथ वेलेंटीना डीएनए ग्लोबल डायग्नोस्टिक सेंटर की शुरुआत की गई है. डॉ.अग्रवाल के नेतृत्व में नवंबर-2025 में दुबई में डीएनए ग्लोबल डायग्नोस्टिक सेंटर का मुख्यालय शुरू हुआ. दावोस में महाराष्ट्र सरकार द्वारा चुने गए 40 उद्योगपतियों में वेलेंटीना की सहभागिता रही. पिछले 14 फरवरी को उन्होंने अपना पहला डीएनए पॉडकास्ट लांच किया है.
लायंस क्लब में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं सामाजिक कार्यों में रुचि होने के कारण डॉ. हेमंत अग्रवाल पिछले कई वर्षों से लायंस क्लब के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं. उन्होंने वर्ष 2002 में लायंस क्लब के अध्यक्ष, 2013 में जोन चेयरमैन और 2019 में लायंस इंटरनेशनल में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं. जब वे 2019 में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन के पद पर कार्यरत थे, तब उनके नेतृत्व में एक वर्ष में 44,000 यूनिट रक्त एकत्र करने का कीर्तिमान स्थापित हुआ, जिसे लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है. इसके अलावा, उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए इंटरनेशनल प्रेसिडेंट मेडल और कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है.
विविध पुरस्कारों से सम्मानित
2002: लायंस क्लब के अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष में 400 गतिविधियां पूरी करने
के लिए मावल नागरिक पुरस्कार और दिल्ली में सेवा सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित.
2017: मलेशिया में स्टेम सेल रिसर्च कॉन्फ्रेंस में पुरस्कार प्राप्त हुआ.
2018: जी टीवी के संस्थापक सुभाष चंद्रा द्वारा सम्मानित.
2025: कजाकिस्तान के अल्माटी में इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया.
2026: स्विट्जरलैंड में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों इंटरनेशनल अवॉर्ड प्रदान किया गया.
ग्लोबल इम्पैक्ट फोरम की ओर से उद्योग मंत्री उदय सामंत के हाथों गौरवपूर्ण सम्मान.