राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम घट रहा है और पार्थ पवार आज 9 अप्रैल काे राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे. इस शपथ ग्रहण समाराेह के साथ ही पवार परिवार का एक और चेहरा राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हाे जाएगा. दिल्ली स्थित संसद भवन में हाेने वाले इस कार्यक्रम पर राज्य के राजनीतिक गलियाराें की निगाहें टिकी हुई हैं. खबर है कि पार्थ पवार के शपथ ग्रहण समाराेह में कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे. उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के साथ-साथ एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे भी इस कार्यक्रम में शामिल हाेंगे. इसलिए, इस शपथ ग्रहण समाराेह का विशेष राजनीतिक महत्व है. इस पृष्ठभूमि में पार्थ पवार की राजनीतिक यात्रा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है. राज्य के विभिन्न मामलाें में सक्रिय रहे पार्थ पवार काे अब संसद में काम करने का अवसर मिल रहा है. इसी वजह से उनकी अगली भूमिका काे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. उनके प्रदर्शन पर न केवल महाराष्ट्र में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी नजर रहेगी. इस बीच, शपथ ग्रहण समाराेह से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हाेने की उम्मीद है.