डॉ. श्याम अग्रवाल आई हॉस्पिटल में ‌‘डिकोडिंग केराटोकोनस‌’ पर सेमिनार संपन्न

मालाड में जुटे देश के 95 से अधिक नेत्र चिकित्सक, आधुनिक तकनीकों और शोध पर साझा किए अनुभव

    10-Apr-2026
Total Views |

bgfb


मुंबई, 9 अप्रैल (आ.प्र.)

मालाड (पश्चिम) स्थित डॉ. श्याम अग्रवाल आई हॉस्पिटल के तत्वावधान में नेत्र चिकित्सकों के लिए डिकोडिंग केराटोकोनस विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शानदार आयोजन किया गया. इस शैक्षणिक संगोष्ठी में देश भर के 95 से अधिक प्रख्यात नेत्र चिकित्सकों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में हो रही नवीनतम प्रगति, आधुनिक शोध और जटिल बीमारियों के उपचार पर अनुभवों का आदान-प्रदान करना था. इस गरिमामयी आयोजन की मेजबानी देश के शीर्ष नेत्र चिकित्सक डॉ. श्याम अग्रवाल और उनकी पुत्री व प्रसिद्ध लैसिक एक्सपर्ट डॉ. आरती अग्रवाल-बहुआ ने की. सेमिनार के दौरान कॉर्नियल टोपोग्राफी जैसे बुनियादी विषयों से लेकर केराटोकोनस के अत्यंत जटिल मामलों को सुलझाने की वैज्ञानिक तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई्‌‍. यह पूरा प्रोग्राम चिकित्सकों के लिए व्यावहारिक और ज्ञानवर्धक रहा, जिससे उन्हें अपनी दैनिक प्रैक्टिस में आधुनिक बदलाव लाने में मदद मिलेगी. हॉल में उपस्थित चिकित्सकों का उत्साह इस विषय की गंभीरता और चिकित्सा जगत के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता था. मेजबान डॉ. आरती अग्रवाल-बहुआ ने इस सफल आयोजन के लिए सभी वक्ताओं, मॉडरेटर्स, प्रतिभागियों और विशेष रूप से एंटोड फार्मा के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने टीम अग्रवाल आई हॉस्पिटल और संजीवनी लैसिक सेंटर, मालाड के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक सत्रों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा, ताकि मरीजों को वेिश स्तरीय नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराई जा सके.