शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 75 लाख की धाेखाधड़ी !

    10-Apr-2026
Total Views |
 

share 
 
पिंपरी-चिंचवड़ के ताथवड़े इलाके में शेयर मार्केट से माेटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति से 75 लाख 50 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. साइबर अपराधियाें ने एक प्रतिष्ठित सिक्याेरिटीज कंपनी का सलाहकार बनकर इस वारदात काे अंजाम दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह धाेखाधड़ी 5 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 के बीच ताथवड़े के भूमकर चाैक परिसर में हुई.इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने साइबर पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है.इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने माेबाइल नंबर धारक दिव्या, प्राेफेसर सुनील जैन, दाे व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन और विभिन्न बैंक खाताधारकाें के खलाफ मामला दर्ज किया है.आराेपियाें ने खुद काे सेबी पंजीकृत कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पीड़ित का विश्वास जीता, इसके लिए उन्हाेंने पीड़ित काे निवेश संबंधी टिप्स देने के बहाने व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया गया.
 
आराेपियाें ने सेबी और नामी कंपनियाें के फर्जी स्टैम्प वाले लेटर दिखाकर यह झांसा दिया कि उनका निवेश पूरी तरह सुरक्षित है.आईपीओ और शेयर्स में भारी रिटर्न का लालच देकर पीड़ित काे अलग-अलग बैंक खाताें में पैसे जमा करने के लिए प्रेरित किया.
जब पीड़ित ने कुल 75 लाख 50 हजार रुपये जमा कर दिए और अपना पैसा वापस मांगा, ताे आराेपियाें ने काेई प्रतिक्रिया नहीं दी और निवेश की गई राशि हड़प ली. ठगी का अहसास हाेने पर पीड़ित ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया. इस मामले में पिंपरीचिंचवड़ साइबर पुलिस मामले में आगे की तकनीकी जांच कर रही है.