देरतक साेना आपके स्वास्थ्य के लिए उतना ही खराब है जितना कि कम साेना, यह नई रिसर्च का मानना है. इस रिसर्च में 30 वर्ष से ज्यादा उम्र के दस लाख से अधिक लाेगाें काे शामिल किया गया जाे लाेग 8 घंटे या इससे ज्यादा साेते थे ऐसे लाेगाें की मृत्यु दर उन लाेगाें की अपेक्षा ज्यादा पाई गई जाे रात में 6 से 7 घंटे की नींद पूरी करते हैं. इस रिसर्च में लंबे समय तक साेने की आदताें काे स्पष्ट रूप से माैत के साथ जाेड़कर बताया गया है. हालांकि, इस रिसर्च की जांच कर रहे अमेरिकी साइंटिस्ट ने अपनानिष्कर्ष अभी नहीं बताया है. सैन डिएगाे स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफाेर्निया ने मनःचिकित्सा विभाग के प्राेफेसर डाॅ्नटर डेनियल क्रिपके ने कहा, ‘हम इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कह सकते कि लंबे व्नत तक साेना माैत काे निमंत्रण देता है.