पुणे, 10 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) छत्तीसगढ़ भिलाई के प्रतिष्ठित साहित्यकार व साहित्य समिती ‘मुक्त स्वर’ के अध्यक्ष गोविन्द पाल के पुणे आगमन पर, उनके सम्मान में शायरा इन्दिरा पूनावाला ‘शबनम’ के निवास मॉडर्न कॉलोनी (पुणे) में मंगलवार (7 अप्रैल) को कवि सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें पुणे साहित्य जगत की नामचीन हस्तियों ने शिरकत की. मुख्य अतिथि व सभी साहित्यकारों का स्वागत इन्दिराजी ने शाल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ देकर किया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि गोविन्द पालजी के परिचय से हुई. कवि सम्मेलन में कवयित्री दीपा शाह, विजया बाला स्याल, भावना गुप्ता ‘महेंद्र’, डॉ. अनिता जठार, कविता अनिल बागवान, श्रीपाद अग्निहोत्री, नंदकुमार मिश्र ‘आदित्य’, गोविन्द कुमार मिश्र ‘प्रभाकर’, गीतकार वीरेन्द्र मधुर, हास्य कवि शरदेंदु शुक्ला ‘शरद’, गजलकार जनाब अब्दुल हमीद हुनर, तनवीर अहमद तनवीर, शायरा इन्दिरा पूनावाला ‘शबनम’, जिया बागपती, हास्य-व्यंग्य कवि महेन्द्र ‘माणिक’ व मुख्य अतिथि गोविन्द पाल इत्यादि सभी साहित्यकारों ने एक से बढ़कर एक कविताएं पढ़ी व अपनी बेहतरीन उपस्थिति दर्ज कराई.