हांडेवाड़ी ट्रेड मार्केट में आज श्री सोनाणा खेतलाजी महाराज की प्राणप्रतिष्ठा

ज्योत आगमन, वरघोड़ा और सांजी गीत संपन्न संतोष जैन एवं परिवार द्वारा किया गया है आयोजन

    12-Apr-2026
Total Views |

bn


हांडेवाड़ी, 11 अप्रैल (आ.प्र.)

 पुणे में पहली बार मारवाड़ के आराध्य देव क्षेत्रपाल श्री सोनाणा खेतलाजी महाराज का भव्य मंदिर बना है. हांडेवाडी ट्रेड मार्केट परिसर में रविवार (12 अप्रैल) को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होगा. इस उपलक्ष्य में शनिवार (11 अप्रैल) को ज्योत आगमन, वरघोड़ा और सांजी गीत तथा मेहंदी कार्यक्रम संपन्न हुए. संतोष ग्रुप के डायरेक्टर संतोष जैन ने बताया कि प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत 12 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे से शोभा यात्रा, भजन संध्या, धार्मिक अनुष्ठान होंगे. वेद मंत्रों और मंगलाचरण के साथ शास्त्रोक्त विधि से प्राण प्रतिष्ठा विधान संपन्न किया जाएगा. इस प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव में भक्तराज राजेंद्र शांतिलालजी भंडारी विशेष रूप से उपस्थित रहकर पूजन विधि संपन्न कराएंगे. साथ ही राजस्थान की सुप्रसिद्ध गायिका आशा वैष्णव अपनी मधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति देंगी. इस विशेष समारोह के लिए संतोष जैन परिवार एवं वंश-देवांश जैन ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से सपरिवार इस महोत्सव में पधारने और धर्म लाभ लेने का भावभरा आमंत्रण दिया है.