आलोक कुमार ई.पी.एफ.स्टाफ संगठन के उपाध्यक्ष नियुक्त

दिनेश शेलार(सचिव), अशोक तगड(संगठन सचिव), मृत्युंजय कुमार मिश्रा (कोषाध्यक्ष) पद पर निर्वाचित

    13-Apr-2026
Total Views |

bfsBf


आकुर्डी , 12 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

भविष्य निर्वाह निधि संगठन (ई. पी.एफ.) के महाराष्ट्र राज्य के स्टाफ यूनियन का द्विवार्षिक चुनाव (2026- 27) सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर आकुर्डी क्षेत्रीय कार्यालय यूनिट में उपाध्यक्ष पद पर आलोक कुमार, सचिव पद पर दिनेश शेलार, संगठन सचिव पद पर अशोक तगड़ और कोषाध्यक्ष पद पर मृत्युंजय कुमार मिश्रा इन पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया समिति सदस्य के रूप में लता विजय काकने, मदन गोपाल, सुरेश पेशवानी, प्रथमेश वराट निर्वाचित घोषित किए गए. संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुमार अमित तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी तपस कुमार बल के नेतृत्व में संपन्न हुई. वर्ष 2026-27 के लिए महाराष्ट्र राज्य ई.पी.एफ. स्टाफ यूनियन के सेक्रेटरी जनरल पद के लिए हुए चुनाव में विजय ठाकरे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 108 मतों से पराजित किया. विजय ठाकरे ने स्थानीय लोक अधिकार समिति के बैनर तले चुनाव लड़ा था. यह पूरी चुनाव प्रक्रिया स्थानीय लोक अधिकार समिति के सरचिटणीस राकेश आचार्य के मार्गदर्शन में संचालित की गई. महाराष्ट्र राज्य की कुल 14 यूनिट में से 13 यूनिट में स्थानीय लोक अधिकार समिति के पदाधिकारी निर्वाचित हुए. चुनाव संपन्न होने के पश्चात सांसद अनिल देसाई ने सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं तथा सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई दी.