काजोल और संचित परिणय बंधन में बंधे

    13-Apr-2026
Total Views |
 
bhtgn
चि. सौ. कां. काजोल-चि. संचित

 येरवड़ा, 12 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पुणे की सुप्रसिद्ध रियल इस्टेट फर्म ‌‘शुभ डेवलपर्स‌’ के संचालक व बिल्डर श्री राजेश सत्यनारायण मित्तल व श्रीमती संगीता की सुपुत्री चि. सौ. कां. काजोल का शुभविवाह पुणे के ही निवासी प्रतिष्ठित श्री संजय रामगोपाल अग्रवाल और श्रीमती पिंकी के सुपुत्र चि. संचित के साथ शनिवार की शाम येरवड़ा एयरपोर्ट रोड पर स्थित फाइव स्टार होटल ‌‘रेड कार्टन‌’ में आयोजित शानदार समारोह में धूमधाम से संपन्न हुआ. नवदंपति को शुभाशीर्वाद देने पुणे तथा पिंपरी-चिंचवड़ शहरों के उद्योग, व्यापार, सामाजिक, राजनैतिक, प्रशासनिक व रियल इस्टेट क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य अतिथि उपस्थित थे.