मुंबई और दिल्ली में भी सजेगा ‌‘आम महोत्सव‌’

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : मंत्री जयकुमार रावल

    13-Apr-2026
Total Views |
665

पुणे, 12 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

महाराष्ट्र राज्य कृषि विपणन मंडल के माध्यम से आने वाले दिनों में राज्य की राजधानी मुंबई और देश की राजधानी नई दिल्ली में आम महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा. राज्य सरकार किसानों को सशक्त बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. यह प्रतिपादन राज्य के विपणन मंत्री जयकुमार रावल ने किया. वे पुणे जिला परिषद और राज्य कृषि विपणन मंडल द्वारा मार्केटयार्ड में आयोजित आम महोत्सव-2026 के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे. इस अवसर पर बाजार समिति के सभापति प्रकाश जगताप, कार्यकारी निदेशक संजय कदम और महाप्रबंधक विनायक कोकरे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. विपणन मंत्री रावल ने कहा कि देवगढ़ तहसील आम उत्पादक सहकारी संस्था और महामैंगो के माध्यम से शुरू की गई उत्पादक से ग्राहक तक सीधे आम पहुंचाने की संकल्पना अपने रजत जयंती वर्ष (25वें वर्ष) में प्रवेश कर चुकी है. यह पहल बिचौलियों को हटाकर किसानों को उनके उत्पाद का सही मूल्य दिलाने में मील का पत्थर साबित हुई है. इस वर्ष यह महोत्सव लगभग 40 दिनों तक चलेगा. मार्केट यार्ड परिसर में कुल 60 स्टॉल लगाए गए हैं. महोत्सव में कोंकण का वेिश प्रसिद्ध जीआई टैग (भौगोलिक संकेतक) प्राप्त हापुस (अल्फोंसो) मुख्य आकर्षण है. इसके अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों से केसर, पायरी और अन्य स्थानीय प्रजातियों के आम भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. मंत्री रावल ने वेिशास व्यक्त किया कि दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में इस तरह के आयोजनों से महाराष्ट्र के आम उत्पादक किसानों को बड़ा बाजार मिलेगा और ग्राहकों को उचित दाम पर उच्च गुणवत्ता वाले आम प्राप्त होंगे.