सिंधी समाज का वर-वधू मिलन समारोह संपन्न ‌

‘वधू-वर सामाजिक मंडल‌’ द्वारा आयोजित किया गया था कार्यक्रम

    13-Apr-2026
Total Views |

ngnh


 पिंपरी, 12 अप्रैल (आ.प्र.)

पिंपरी में सिंधी समाज के वधू वर मंडल की तरफ से शादी के इच्छुक युवक- युवतियों के लिए पिंपरी की बीटी आडवाणी धर्मशाला में रविवार (12 अप्रैल) को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक, वर-वधू मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की शुरुआत दीपक साईं ने झूलेलाल की महाआरती से की. इस मौके पर महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों, जैसे लातूर, खामगांव, बीड़, उल्हासनगर, पुणे, सांगली, कोल्हापुर और सोलापुर इलाकों से युवक-युवतियां अपने माता-पिता के साथ मौजूद थे. इस तरह की पहल पिंपरी में सिंधी समाज के वधू वर सामाजिक मंडल की तरफ से हर साल की जाती है और प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी मिलन समारोह को बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है. इस वर्ष इस मिलन समारोह के लिए करीब 76 लोगों ने रजिस्टर किया था, जिनमें से 65 लोग मौजूद थे. मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए बीड़ से मनोहर जेठवानी, परमानंद जमतानी, डॉ. मदन जेसवानी खास मेहमान के तौर पर मौजूद थे. सुनील कुकरेजा, सुनील केसवानी, श्रीचंद नागरानी, कुमार मोटवानी, ताहिल चुघवानी, सुरिदर मंघवानी, रमेश मोटवानी, शोभा धकणेजा, मनीषा करमचंदानी, ज्योति छापरू, संतू पंजवानी, अनीता जेठवानी, भारत कुकरेजा, शाम तिलोकचंदानी और हरेश भाग्या उपस्थित थे.