पुणे के हिंजवड़ी स्थित माण राेड पर यातायात नियमाें की धज्जियां उड़ाना एक हाेनहार युवक के लिए काल बन गया. भारी वाहनाें के प्रवेश पर प्रतिबंध हाेने के बावजूद एक टेम्पाे चालक ने लापरवाही से वाहन चलाया और एक टू-व्हीलर सवार काे जाेरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 23 वर्षीय युवक की माैके पर ही दर्दनाक माैत हाे गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान यश रवींद्र कुंभारे (उम्र-23 वर्ष) के रूप में हुई है. मृत यश अपनी हाेंडा एक्टिवा (एमएच-14 एफ्नयू 1642) से जा रहा था, तभी माण राेड पर स्थित भारत पेट्राेल पंप के पास यह भीषण दुर्घटना घटी. इस संबंध में मृत युवकके पिता रवींद्र पांडुरंग कुंभारे (निवासी- नागपुर) की शिकायत पर हिंजवड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
पुलिस रिपाेर्ट के मुताबिक, यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त के आदेशानुसार सुबह 8:00 से 12:00 और शाम 4:00 से 9:00 बजे के बीच इस मार्ग पर भारी वाहनाें के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी है. इसके बावजूद आराेपी चालक दिलीप मधुकर वाकचाैरे (उम्र- 46 वर्ष, निवासी- घाटकाेपर, मुंबई) ने अपने टाटा टेम्पाे (एमएच 03 ईजी 4886) काे प्रतिबंध के समय में ही सड़क पर उतारा और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए यश की माेपेड काे टक्कर मार दी. हिंजवड़ी पुलिस ने आराेपी टेम्पाे चालक दिलीप वाकचाैरे काे गिरफ्तार कर लिया है. उस पर लापरवाही से वाहन चलाने और सरकारी आदेशाें का उल्लंघन करने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस हादसे के बाद परिसर में भारी वाहनाें के अवैध प्रवेश काे लेकर नागरिकाें में गहरा राेष व्याप्त है.