ठाणे में साेमवार काे भीषण सड़क हादसे में 11 लाेगाें की माैत हाे गई. इस हादसे में 2 लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गए.वैन-सीमेंट के म्निसर में सुबह 10.45 बजे जबर्दस्त ट्नकर हाेने से हादसा हुआ. इस भिड़ंत में वैन के परखच्चे उड़ गए. उसमें सवार सभी लाेगाें की जान चली गई.मृतकाें में 3 लाेग एक ही परिवार के थे.स्थानीय लाेगाें की मदद से मरने वालाें की डेड बाॅडी बाहर निकाली गई. इस हादसे पर सीएम फडणवीस ने गहरा शाेक जताया है. पुलिस के मुताबिक यह हादसा मुर्बाड के गाेविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर हुआ.पुलिस ने बताया कि कल्याण से मुर्बाड जा रही एक वैन की सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से आमने-सामने टक्कर हाे गई.टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सभी लाेगाें की माैके पर ही माैत हाे गई, जबकि दाे लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गए.मुर्बाड के तहसीलदार अभिजीत देशमुख ने बताया कि घायलाें काे उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वालाें में आठ पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं.
अब तक 6 मृतकाें की पहचान हाे चुकी है, जबकि बाकी की पहचान समाचार लिखे जाने तक जारी थी. हादसे के बाद कुछ घंटाें तक कल्याण से अहिल्यानगर राेड पर लंबा जाम लग गया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह वैन राेजाना कल्याण से मुर्बाड के यात्रियाें काे लाती-ले जाती थीसाेमवार सुबह भी पैसेंजर्स काे लेकर वैन मुर्बाड की ओर जा रही थी. राहगीराें ने बताया कि दाेनाें ही गाड़ियां स्पीड में थीं. टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार किसी काे भी बाहर निकलने का माैका नहीं मिला. इनमें से पुलिस की ओर से दुर्घटनास्थल पर बचाव एवं राहत कार्य जारी देर शाम तक जारी रही. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बचाव दल और चिकित्सा टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस ने दुर्घटना के कारणाें की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और संभावित लापरवाही काे हादसे की वजह माना जा रहा है. इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनाें की गति नियंत्रण पर सवाल खड़े कर दिए हैं.