दृष्टि’ एकांकिका ब्रेल लिपि में प्रकाशित हाेनी चाहिए

    14-Apr-2026
Total Views |
 
 

disable 
मसाप (महाराष्ट्र साहित्य परिषद) के अध्यक्ष और अभिनेता याेगेश साेमण ने यह इच्छा व्यक्त की है कि ‘दृष्टि’ एकांकिका काे ब्रेल लिपि में प्रकाशित किया जाना चाहिए. वे पुणे अंधजन मंडल द्वारा आयाेजित आंतरज्याेति ब्रेल साहित्य सम्मेलन में बाेल रहे थे. यह कार्यक्रम शनिवार (11 अप्रैल) काे संस्था के अध्यक्ष डाॅ. राजेश शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी ममता सपकाल भी उपस्थित थीं.रामटेकड़ी (हड़पसर) स्थित संस्था के टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर में आयाेजित इस समाराेह में, दृष्टिबाधिताें के कल्याण के लिए प्रेरणादायक कार्य करने वाले दत्तात्रय जाधव काे मआंतरज्याेती गाैरव पुरस्कारफ से सम्मानित किया गया. इसके साथ ही प्रकाश थाेरात, अनिल दिवटे और सतीश निकम काे भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया.इस एक दिवसीय सम्मेलन में दृष्टिबाधित प्रशंसकाें ने कविताएं और गीत प्रस्तुत किए.साथ ही, स्वरगंधा सांस्कृतिक मंच (पुणे) े दृष्टिबाधित कलाकाराें ने मराठी और हिंदी गीताें का एक शानदार कार्यक्रम पेश किया.दृष्टिबाधित व्यक्तियाें की पढ़ने में रुचि काे ध्यान में रखते हुए, पिछले 65 वर्षाें से पुणे अंधजन मंडल नामक सामाजिक संस्था द्वारा आंतरज्याेती नाम से ब्रेल लिपि में एक मराठी मासिक पत्रिका प्रकाशित की जा रही है.