एमआईडीसी परिसर के नालाें से अतिक्रमण हटाए

    14-Apr-2026
Total Views |
 
 
 
PCMC
एमआईडीसी इलाके में नालाें पर कब्ज़ा और ब्लाॅक हाेने से पानी का प्राकृतिक बहाव रुक रहा है और मानसून के दाैरान पानी भर सकता है. इसलिए एमआईडीसी और मनपा के अधिकारियाें और संबंधित कंपनियाें के प्रतिनिधियाें के साथ मिलकर एक संयुक्त प्रयास किया जाना चाहिए ताकि कब्ज़े वाले और ब्लाॅक नालाें की तुरंत पहचान की जा सके और ज़रूरी कार्रवाई की जा सके. आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी ने निर्देश दिया कि जहां भी हाे सके, नालाें का मूल ढांचा सुचारू किया जाए या अन्य इंतज़ाम किये जाएं. इससे उद्यमियाें काे राहत मिलेगी.
 
मनपा के आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी पिंपरी के मुख्य प्रशासनिक बिल्डिंग में एक महत्वपूर्ण बैठक में बाेल रहे थे, जिसमें महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट काॅर्पाेरेशन (एमआईडीसी) इलाके में नालाें की माैजूदा स्थिति, उन पर कब्ज़ाें और मानसून के दाैरान हाेने वाले पानी भरने की समस्याओं की समीक्षा की गई.इस बैठक में एमआईडीसी की वभागीय अधिकारी अर्चना पठारे, मनपा उपायुक्त अण्णा बाेदड़े, प्रदीप ठेंगल, एमआईडीसी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय काेतावाड़, सहायक आयुक्त किरण कुमार माेरे, क्षेत्रीय अधिकारी अश्विनी गायकवाड़, अजिंक्य येले, अतुल पाटिल, पूजा दुधनाले, निवेदिता घार्गे और संबंधित विभाग के अधिकारी माैजूद थे.बैठक के दाैरान एमआईडीसी क्षेत्र में ड्रेनेज प्रणाली के माैजूदा स्थिति, रुकावटाें और उन्हें दूर करने के तरीकाें पर विस्तृत चर्चा की गई.