शहर परिवर्तन समिति की बैठक में मिशन-32 काे गति

    14-Apr-2026
Total Views |
 

pune 
 
शहर की बढ़ती शहरी समस्याओं का प्रभावी समाधान करने के लिए स्थापित ‘शहर परिवर्तन समिति’ की दूसरी बैठक साेमवार काे जिलाधिकारी कार्यालय में आयाेजित की गई. विभिन्न शासकीय एवं अर्धशासकीय विभागाें के बीच समन्वय स्थापित कर सड़क, जल आपूर्ति, मल निकासी और यातायात व्यवस्था में सुधार करने पर इस बैठक में विशेष जाेर दिया गया. इस बैठक में मिशन-32 काे गति दी गई है.साेमवार काे हुई बैठक में गत बैठक की समीक्षा की गई. शहर के 12 ‘मिसिंग लिंक’ मार्गाें के विकास के संदर्भ में भूमि अधिग्रहण, अतिक्रमण और मापन से संबंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई. बाणेरपाषाण लिंक राेड, वाकड़-कस्पटे बस्ती मार्ग, आंबेडकर चाैक से राजाराम पुल मार्ग तथा वारजे स्थित राेजरी स्कूल से तिरुपतिनगर मार्ग के लंबित मुद्दाें काे शीघ्र हल करने के लिए संबंधित विभागाें काे समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी जीतेंद्र डूडी ने दिए.
 
शहर के 32 प्रमुख मार्गाें के विकास के लिए ‘मिशन 32’ के अंतर्गत कार्याें काे युद्ध स्तर पर करने के निर्देश मनपा आयुक्त नवल किशाेर राम ने दिए.मनपा में नए शामिल 32 गांवाें में प्रत्येक गांव के लिएएक मार्ग विकसित करने की याेजना बनाई गई है.इसके लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव तत्काल स्वीकृति हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए. प्राप्त भूमि पर शीघ्र निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए गए. फुटपाथ पर बाधा बनने वाले फीडर पिलराें काे तत्काल हटाने के आदेश दिए गए तथा इसके लिए महावितरण द्वारा डिजाइन स्वीकृत कर त्वरित कार्रवाई करने काे कहा गया. वर्षा ऋतु काे ध्यान में रखते हुए शहर में जलभराव वाले स्थानाें की पहचान कर उन पर उपाय-याेजना के लिए क्षेत्रवार कार्य प्रारंभ किए गए हैं.
 
नागरिकाें की सुविधा के लिए मनपा द्वारा तैयार छह माेबाइल एप का उपयाेग कर सड़क संबंधी शिकायतें दर्ज करने की अपील की गई. साथ ही पुणे शहर ट्रैफिक पुलिस के पीटीपी एप काे इन एप्स से जाेड़ने पर भी चर्चा हुई. सड़क खुदाई के लिए एनओसी तुरंत देने का आश्वासन ट्रैफिक पुलिस विभाग ने दिया. ‘मिशन 32’ के अंतर्गत प्रमुख मार्गाें पर रिक्शा स्टैंड निर्धारित करना, लावारिस वाहनाें काे हटाना तथा शहर के पांच महत्वपूर्ण मार्गाें पर पे एंड पार्क याेजना लागू करने पर भी चर्चा की गई. जल आपूर्ति विभाग के लिए आवश्यक जल टंकियाें हेतु सरकारी भूमि के अधिग्रहण प्रस्तावाें काे शीघ्र स्वीकृति देने के निर्देश भी दिए गए.बैठक में अतिर्नित पुलिस आयु्नत मनाेज पाटिल, मनपा की अतिर्नित आयु्नत पवनीत काैर, प्रजीत नायर, ओमप्रकाश दिवटे, सिटी इंजीनियर अनिरूद्ध पावसकर, पुलिस, महावितरण, पीएमपीएमएल, पीएमआरडीए, वन विभाग, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय तथा अन्य संबंधित विभागाें के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.