‌‘वैश्विक HYROX‌’ में साक्षी छाजेड़ का दमदार प्रदर्शन

8,000 से अधिक एथलीटों में 29वां स्थान हासिल किया

    14-Apr-2026
Total Views |
 
5456
बेंगलुरु/पुणे, 13 अप्रैल (आ.प्र.)

पुणे की साक्षी मनोज छाजेड़ ने 11 और 12 अप्रैल को बेंगलुरु में आयोजित सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय फिटनेस प्रतियोगिताओं में से एक, HYROX रेस को सफलतापूर्वक पूरा किया है. इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के 8,000 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया था, जिसमें साक्षी ने शानदार 29वां स्थान हासिल किया. HYROX एक वेिश स्तर पर मान्यता प्राप्त हाइब्रिड एंड्योरेंस रेस है, जो दौड़ और फंक्शनल फिटनेस का मिश्रण है. इसके प्रारूप में कुल 8 किलोमीटर की दौड़ शामिल होती है, जिसे 1-1 किलोमीटर के हिस्सों में बांटा गया है और प्रत्येक किलोमीटर के बाद एक वर्कआउट स्टेशन होता है. इस रेस के क्रम में हर 1 किमी दौड़ के साथ स्की-अर्ग, स्लेज पुश (102 किग्रा), स्लेज पुल (78 किग्रा), 80 मीटर बर्पी ब्रॉड जंप, रोइंग, 200 मीटर फार्मर्स कैरी, सैंडबैग लंजेस (100 मीटर के लिए 10 किग्रा), और 100 वॉल बॉल्स (4 किग्रा की बॉल) शामील होते हैं. यह चुनौतीपूर्ण प्रारूप शक्ति, सहनशक्ति और मानसिक लचीलेपन का परीक्षण करता है, जो HYROX को दुनिया भर के प्रतिभागियों के साथ वेिश स्तर पर सबसे कठिन और प्रतिष्ठित फिटनेस रेस में से एक बनाता है.  
 
सहनशक्ति और मानसिक धैर्य की परीक्षा

 यह प्रतियोगिता शारीरिक शक्ति, सहनशक्ति और मानसिक धैर्य की परीक्षा लेती है और इसे दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण फिटनेस प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है. साक्षी मनोज छाजेड़ द्वारा इस कठिन प्रतियोगिता में किया गया उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रेरणादायक है इसलिए हर स्तर पर उनकी सराहना की जा रही है.