पुणे, 13 अप्रैल (आ.प्र.)अखिल भारतीय नागरी सेवा वेटलिफ्टिंग, पॉवरलिफ्टिंग और खो-खो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय डाक विभाग के रेल डाक सेवा ‘ब’ मंडल के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यश संपादन किया है. वेटलिफ्टिंग में तृप्ति माने ने गोल्ड मेडल जीता है. उन्होनें 130 किलो वजन उठाकर अपने प्रतिस्पर्धी पर शानदार जीत हासिल की. विक्रम पाटिल ने खो-खो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जिता है. खिलाडियों के अच्छे प्रदर्शन में उनके प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन और उनकी कडी मेहनत थी. रेल डाक सेवा ‘ब’ मंडल के अधीक्षक बी.पी.एरंडे ने खिलाडियो को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.