श्री गुरुनानक दरबार का खालसा स्थापना दिवस समारोह शुरू

विभिन्न धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन : मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का 184 लोगों ने लिया लाभ

    14-Apr-2026
Total Views |
 
nbgn
 
पिंपरी, 13 अप्रैल (आ.प्र)

पिंपरी स्थित श्री गुरुनानक दरबार द्वारा खालसा स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ रविवार को हुआ. सोमवार, 13 अप्रैल की दोपहर भाई हरप्रीत सिंहजी (बटियाला) और भाई महताब सिंहजी (जालंधर) के कीर्तन हुए. शाम को ग्यानी सुरजीत सिंहजी (मुख्यग्रंथी) तथा अरविंदर सिंहजी नूर (हजूरी रागी श्री दरबार साहिब) के मधुर कीर्तन हुए. सोमवार 13 अप्रैल को समारोह के अंतर्गत सामाजिक कार्यक्रम के तहत मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें कैटरैक्ट जांच, बोन मैरो डेंसिटी, ईसीजी सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई. स्वास्थ्य जांच शिविर का 184 लोगों ने लाभ लिया. अंत में लोगों को वेंसर हॉस्पिटल हेल्थ मेंबरशिप कार्ड वितरित किए गये. आज मंगलवार, 14 अप्रैल को सत्संग, भाई सुरिंदर पाल सिंहजी (रायपुर), भाई अरविंदर सिंहजी नूर (हजूरी रागी श्री दरबार साहिब) के कीर्तन होंगे. कार्यक्रम का अधिक से अधिक संख्या में लाभ लेने की अपील श्री गुरुनानक दरबार, पिंपरी की प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुरिंदर सिंह आदिवाल, सेक्रेटरी सरदार गुरूविंदर सिंह गिल, कैशियर सरदार गुरूचरण सिंह गिल एवं अन्य सदस्यों ने की है.