अग्राेहा विकास ट्रस्ट की युवा शाखा का हुआ शुभारंभ

    14-Apr-2026
Total Views |
 

trust 
अग्राेहा विकास ट्रस्ट की आधिकारिक युवा शाखा अग्राेहा युवा विकास का भव्य एवं ऐतिहासिक शुभारंभ Roots.Routes- 2026 के आयाेजन के साथ डीजी खेतान इंटरनेशनल स्कूल, मालाड (पश्चिम) में अत्यंत गरिमामयी वातावरण में हुआ. इस महत्त्वपूर्ण पहल का औपचारिक उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए उत्तम प्रकाश अग्रवाल द्वारा किया गया.अग्राेहा युवा विकास की इस पहल का नेतृत्व वैभव एम. अग्रवाल काे साैंपा गया है, जाे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिविल एवं कमर्शियल विधि विशेषज्ञ हैं और क्राॅस बाॅर्डर ट्रेड, शिपिंग, ट्रेड फाइनेंस, सप्लाई चेन एवं काॅन्ट्रैक्ट रणनीति के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं. आयाेजन में 100 से अधिक युवा उपस्थित रहे, जिनमें विभिन्न उद्याेगाें, व्यवसायाें एवं सामाजिक क्षेत्राें से जुड़े वरिष्ठ सदस्य शामिल थे. इसमें जालना, नाशिक, पुणे, औरंगाबाद सहित अनेक क्षेत्राें से अग्राेहा विकास ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
 
कार्यक्रम Roots.Routesके माध्यम से एक व्यापकएवं परिणामाेन्मुख मंच में परिवर्तित किया गया. इस पहल के अंतर्गत 15 से अधिक उद्याेगाें जिनमें विधि, चिकित्सा, इवेंट मैनेजमेंट, मार्केटिंग, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, मानव संसाधन (एचआर), पब्लिक रिलेशंस, सूचना प्राैद्याेगिकी आदि शामिल हैं, इंटर्नशिप, राेजगार एवं व्यावसायिक अवसराें काे सीधे युवाओं तक पहुँचाने का सशक्त प्रयास किया गया.इस अवसर पर महाराष्ट्र भर में नवगठित अग्राेहा युवा विकास की समितियाें का औपचारिक उद्घाटन एवं अध्यक्षाें का सम्मान (स्मृति चिन्ह सहित) किया गया जिसमें प्रेरणादायक अग्रवाल युवा प्रतिभाओं का समावेश था.आयाेजन में महाराष्ट्र के महासचिव के. एल. बंसल, मुंबई अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, मुंबई सचिव अलकेश अग्रवाल, पुणे महिला समिति की अध्यक्ष अंजली एवं महासचिव पूनम अग्रवाल उपस्थित रहे. इस विशेष सत्र में डाॅ. हेमंत कांडाेई, अश्विनी अग्रवाल, वैभव एम. अग्रवाल एवं कुनाल चेहरिया ने अपने अनुभव, विचार एवं दृष्टिकाेण साझा करते हुए उपस्थित युवाओं काे प्रेरित किया.