पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साेमवार बड़ा राजनीतिक दांव खेला. बीजेपी पर बाहरी हाेने का आराेप लगाते हुए ममता बनर्जी ने दावा किया कि केंद्र सरकार और 19 राज्य उनके खिलाफ एकजुट हाे गए हैं और वह अकेले ही आम जनता के लिए संघर्ष कर रही हैं. यानी ममता बनर्जी ने बंगाल की जनता के सामने इमाेशनल कार्ड खेल दिया है.भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वालराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की देश के 19 राज्याें में सरकार है. बीरभूम जिले के सूरी में एक रैली काे संबाेधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने कहा कि भाजपा दिल्ली की ताकताें का उपयाेग करके पश्चिम बंगाल चुनाव नहीं जीत पाएगी. उन्हाेंने कहा, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस 226 से अधिक सीटें हासिल करेगी. बनर्जी ने यह भी आराेप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण युवाओं काे प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है.