मुंबई, 13 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) अग्रोहा विकास ट्रस्ट की आधिकारिक युवा शाखा अग्रोहा युवा विकास का भव्य एवं ऐतिहासिक शुभारंभ ठेेीीं.र्ठेीींशी- 2026 के आयोजन के साथ डीजी खेतान इंटरनेशनल स्कूल, मालाड (पश्चिम) में अत्यंत गरिमामयी वातावरण में हुआ. इस महत्त्वपूर्ण पहल का औपचारिक उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए उत्तम प्रकाश अग्रवाल द्वारा किया गया. अग्रोहा युवा विकास की इस पहल का नेतृत्व वैभव एम. अग्रवाल को सौंपा गया है, जो एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिविल एवं कमर्शियल विधि विशेषज्ञ हैं और क्रॉस बॉर्डर ट्रेड, शिपिंग, ट्रेड फाइनेंस, सप्लाई चेन एवं कॉन्ट्रैक्ट रणनीति के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखते ह्ैं. आयोजन में 100 से अधिक युवा उपस्थित रहे, जिनमें विभिन्न उद्योगों, व्यवसायों एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठ सदस्य शामिल थे. इसमें जालना, नाशिक, पुणे, औरंगाबाद सहित अनेक क्षेत्रों से अग्रोहा विकास ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. कार्यक्रम ठेेीीं . र्ठेीींशी के माध्यम से एक व्यापक एवं परिणामोन्मुख मंच में परिवर्तित किया गया. इस पहल के अंतर्गत 15 से अधिक उद्योगों जिनमें विधि, चिकित्सा, इवेंट मैनेजमेंट, मार्केटिंग, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, मानव संसाधन (एचआर), पब्लिक रिलेशंस, सूचना प्रौद्योगिकी आदि शामिल हैं, इंटर्नशिप, रोजगार एवं व्यावसायिक अवसरों को सीधे युवाओं तक पहुँचाने का सशक्त प्रयास किया गया. इस अवसर पर महाराष्ट्र भर में नवगठित अग्रोहा युवा विकास की समितियों का औपचारिक उद्घाटन एवं अध्यक्षों का सम्मान (स्मृति चिन्ह सहित) किया गया जिसमें प्रेरणादायक अग्रवाल युवा प्रतिभाओं का समावेश था. आयोजन में महाराष्ट्र के महासचिव के. एल. बंसल, मुंबई अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, मुंबई सचिव अलकेश अग्रवाल, पुणे महिला समिति की अध्यक्ष अंजली एवं महासचिव पूनम अग्रवाल उपस्थित रहे. इस विशेष सत्र में डॉ. हेमंत कांडोई, अेिशनी अग्रवाल, वैभव एम. अग्रवाल एवं कुनाल चेहरिया ने अपने अनुभव, विचार एवं दृष्टिकोण साझा करते हुए उपस्थित युवाओं को प्रेरित किया.