एलआईसी शेयरधारकों को बोनस देगी

21 लाख लोगों को मिलेगा लाभ : 6,325 करोड़ दिए जाएंगे

    15-Apr-2026
Total Views |

bgdn


मुंबई, 14 अप्रैल (आ. प्र.)

देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी ) ने अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी.है. कंपनी के बोर्ड ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है. साल 2022 में शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद यह पहली बार है जब कंपनी बोनस इश्यू ला रही है. कंपनी ने बताया कि बोनस शेयर पाने के लिए रिकॉर्ड डेट जल्द घोषित की जाएगी. जो निवेशक उस तारीख तक शेयर होल्ड करेंगे, वही इसके पात्र होंगे. रिकॉर्ड डेट पर निवेशकों के पास मौजूद हर 1 शेयर के बदले 1 अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेगा. बोनस इश्यू से आपके शेयरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी,लेकिन निवेश का कुल मूल्य वही रहेगा क्योंकि शेयर की कीमत उसी अनुपात में एडजस्ट हो जाएगी. इस बोनस इश्यू के लिए एलआईसी अपने रिजर्व और सरप्लस फंड से 6,325 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करेगी. यह प्रक्रिया बोर्ड की मंजूरी के 2 महीने के भीतर, यानी 12 जून तक पूरी हो जाएगी. मई 2022 में लिस्टिंग के बाद से एलआईसी अब तक पांच अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है, लेकिन बोनस पहली बार दिया जा रहा है. 
 
क्यों जारी किया गया बोनस?
शेयर की लिक्विडिटी बढ़ाना. कीमत को अधिक किफायती बनाना. कंपनी की भविष्य की ग्रोथ पर भरोसा दिखाना.
 
वित्तीय प्रदर्शन (दिसंबर तिमाही)
शुद्ध लाभ: दिसंबर तिमाही में 17% की बढ़ोतरी के साथ 12,930 करोड़ रुपये रहा. प्रीमियम आय: शुद्ध प्रीमियम आय भी 17% बढ़कर 1.26 लाख करोड़ रुपये हो गई्‌‍.