केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साेमवार काे कहा की ममता बनर्जी के प्यादे हुमायूं कबीर बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाना चाहते हैं लेकीन बीजेपी ऐसा कभी नहीं हाेने देगी.पश्चिम बंगाल के वेस्ट मेदिनीपुर के रानीगंज में चुनावी रैली काे संबाेधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा.उन्हाेंने कहा कि ममता बनर्जी बाॅर्डर पर फेंसिंग के लिए जमीन नहीं दे रहीं हैं और बंगाल में घुसपैठ के लिए बीएसएफ काे जिम्मेदार ठहरा रही हैं. रैली काे संबाेधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, आप लाेग बेखाैफ और बे-राेक- टाेक मतदान करना. ममता बनर्जी केकिसी भी गुंडे की मजाल नहीं है कि इस बार वाे बंगाल के किसी भी मतदाता काे राेक पाए. बड़ी संख्या में मतदान हाेते ही ममता का जाना सुनिश्चित हाे जाएगा.
गृह मंत्री अमित शाह ने हुमायूं कबीर काे सीएम ममता बनर्जी का चेला करार दिया.उन्हाेंने कहा, ममता दीदी राम मंदिर का विराेध करती थीं और अपने चेलेचपाटाें काे बंगाल में आगे कर बाबरी मस्जिद बनाने का सपना दिखा रही हैं.ममता बनर्जी का चेला हुमायूं कबीबंगाल में बाबरी मस्जिद बनाना चाहता है.लेकीन बीजेपी ऐसा हाेने नहीं देगी. कांग्रेस और ममता बनर्जी ने रामलला काे 550 सालाें तक तंबू के अंदर रखने का समर्थन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने अयाेध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया.गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, बेराेजगार युवाओं की नाैकरियाें में अरबाें- कराेड़ाें रुपये खाने वाले टीएमसी के लाेग मानते हैं कि हमने कुछ नहीं किया हाेगा.
मैं भतीजे काे बता कर जाता हूं कि अपने भ्रष्टाचारियाें काे आगाह कर देना, बीजेपी उन्हें जेल की सलाखाें के पीछे डालने का काम करेगी. ममता दीदी ने एक जमाने में पूरे भारत का औद्याेगिक केंद्र माने जाने वाले बंगाल के युवाओं काे बेराेजगार कर दिया है. हमने तय किया है कि बंगाल में बीजेपी सरकार बनते ही 5 बड़े इंडस्ट्रियल एस्टेट बनाकर पूरे बंगाल में इंडस्ट्री वापस लाने का काम पीएम माेदी करने वाले हैं.उन्हाेंने कहा, हम यहां यूसीसी लाएंगे.45 दिन में सरकारी कर्मचारियाें काे सातवां वेतन आयाेग देंगे. हर दीदी के बैंक अकाउंट में हर महीने 3 हजार रुपये बीजेपी सरकार पहुंचाएगी. गर्भवती माता काे 21 हजार रुपये दिए जाएंगे.