हम किसी की बी-टीम नहीं : ओवैसी

    15-Apr-2026
Total Views |
 

owisi 
 
पश्चिम बर्धमान के रानीगंज स्थित पीर बाबा मजार पर एआईएएमआई चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने चादर चढ़ाकर अपनी तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल यात्रा की शुरुआत की. इस दाैरान उन्हाेंने राज्य की राजनीति, मुस्लिम प्रतिनिधित्व और चुनावी रणनीति काे लेकर कई अहम बातें कहीं. मीडिया से बातचीत में ओवैसी ने उन आराेपाें पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिनमें कभी उन्हें बीजेपी ताे कभी टीएमसी की बी-टीम बताया जाता है. उन्हाेंने साफ कहा कि हम सिर्फ जनता की आवाज़ हैं, किसी भी पार्टी की बी-टीम नहीं.ओवैसी ने बंगाल के मुसलमानाें के मुद्दे पर जाेर देते हुए कहा कि उनकी अखंडता पर सवाल उठाना स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्हाेंने कहा कि राज्य में मुसलमानाें के लिए एक मजबूत राजनीतिक नेतृत्व और एजेंसी का निर्माण बेहद जरूरी है, ताकि उन्हें उनका हक और इंसाफ मिल सके.उन्हाेंने आगे कहा कि अगर समुदाय का अपना नेतृत्व नहीं हाेगा, ताे उन्हें गुलामी में ही रहना पड़ेगा.