अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से साेमवार काे घरेलू शेयर बाजाराें में बिकवाली लाैट आयी और प्रमुख सूचकांक करीब एक प्रतिशत की गिरावट में बंद हुए. बीएसई का सेंसेक्स 702.68 अंक (0.91 प्रतिशत) गिरकर 76,847.57 अंक पर आ गया.नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 207.95 अंक यानी 0.86 फीसदी नीचे 23,842.65 अंक पर रहा.अमेरिका और ईरान के बीच हार्मुज जलडमरूमध्य काे लेकर तनाव बढ़ गया है. अमेरिका ने इस महत्वपूर्ण व्यापारिक जलमार्ग की घेराबंदी और अपनी शर्ताें पर जहाजाें काे निकलने की अनुमति देने की घाेषणा की है. इससे निवेशकाें में ईरान युद्ध के स्थायी समाधान ककर निराशा बढ़ी है.
मझाैली और छाेटी कंपनियाें में भी बिकवाली का जाेर देखा गया. निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.77 प्रतिशत और स्माॅलकैप-100 सूचकांक 0.46 प्रतिशत गिर गया. सभी सेक्टराें में बिकवाली हावी रही. ऑटाे सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव देखा गया और उसका सूचकांक दाे प्रतिशत से अधिक टूट गया. एफएमसीजी, आईटी और तेल एवं गैस सेक्टराें के सूचकांक भी एक फीसदी से ज्यादा फिसल गये. सेंसेक्स की कंपनियाें में मारुति सुजुकी का शेयर साढ़े चार प्रतिशत से अधिक टूट गया. बजाज फाइनेंस, इंडिगाे, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक के शेयर दाे से तीन प्रतिशत के बीच गिरे.आईटीसी, इटरनल, एचसीएल टेक्नाेलाॅजीज, टाइटन, हिंदुस्तान यूनीलिवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफाेसिस और ट्रेंट के शेयर एक से दाे प्रतिशत तक नीचे बंद हुए. बजाज फिनसर्व, अडानी पाेर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, काेटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी लाल निशान में रहे.