चितले बंधु ने बनाया अत्याधुनिक संयंत्र ‌‘रांजे विजन पार्क‌’

सीएम फडणवीस कल करेंगे उद्घाटन : प्रतिदिन 40 टन मिठाई और नमकीन का उत्पादन होगा

    15-Apr-2026
Total Views |
 
nhnh

 डेक्कन, 14 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
अपनी स्वादिष्ट और कुरकुरी बाकरवड़ी के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध और भारत के प्रतिष्ठित मिठाई, नमकीन व स्नैक्स निर्माता चितले बंधु मिठाईवाले ने भोर तहसील के रांजे में रांजे विजन पार्क नामक एक अत्याधुनिक उत्पादन संयंत्र (मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट) स्थापित किया है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों गुरुवार (16 अप्रैल) को होगा. यह जानकारी चितले बंधु मिठाईवाले के भागीदार और चितले परिवार की चौथी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने वाले इंद्रनील चितले और केदार चितले ने मंगलवार (14 अप्रैल) को एक संवाददाता सम्मेलन में दी. इंद्रनील चितले ने बताया कि, पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के क्षेत्र में वैेिशक मानकों को ध्यान में रखते हुए ही इस परियोजना की संरचना और निर्माण किया गया है. इस परियोजना को एफएसएससी 22000 प्राप्त हुआ है, जो वेिश स्तर पर मान्यता प्राप्त और ग्लोबल फूड सेफ्टी इनिशिएटिव मानकों पर आधारित एक खाद्य सुरक्षा प्रमाणन है. इस उत्पादन परियोजना को यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और ब्रिटिश रिटेल कंसोर्टियम जैसे वैेिशक खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार भी प्रमाणित किया गया है. केदार चितले ने कहा कि, एक्सपीरियंस सेंटर जैसी अवधारणा पर आधारित इस पार्क में ग्राहकों को चितले बंधु मिठाईवाले के सभी उत्पाद एक ही स्थान पर देखने को मिलेंगे. साथ ही, वे इनका स्वाद भी ले सकेंगे. निकट भविष्य में यहां एक कैफे की भी योजना बनाई गई है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पार्क में ग्राहकों के लिए ‌‘व्यूइंग गैलरी‌’ यानी निरीक्षण कक्ष बनाए गए हैं. चितले बंधु मिठाईवाले की अब तक की यात्रा को दर्शाने के लिए यहां 100 मीटर लंबी एक विशेष दीवार भी तैयार की गई है.  
 
अब तक 250 करोड़ का निवेश

इंद्रनील और केदार चितले ने बताया कि लगभग 25 एकड़ भूमि पर विकसित रांजे विजन पार्क में मिठाई और नमकीन के लिए दो अलग-अलग उत्पादन केंद्र (प्रोसेसिंग यूनिट्स) स्थापित किए गए हैं. इन केंद्रों की क्षमता प्रतिदिन 40 टन मिठाई और नमकीन उत्पादन करने की है. रांजे विजन पार्क के निर्माण में अब तक 250 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है.
 
विभिन्न प्रकार के 450 प्रोडक्ट का उत्पादन
वर्तमान में, चितले बंधु मिठाईवाले द्वारा विभिन्न प्रकार के 450 उत्पादों का उत्पादन किया जाता है.
ये उत्पाद देश के 10 राज्यों में लगभग 1.25 लाख टच पॉइंट्स (बिक्री केंद्रों) के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचते हैं.
आगामी 3 वर्षों में इन टच पॉइंट्स की संख्या को बढ़ाकर 5 लाख तक ले जाने की योजना है.
वर्तमान में कुल व्यवसाय में निर्यात (एक्सपोर्ट) की हिस्सेदारी लगभग 8 से 9 प्रतिशत है, जिसे अगले 2 से 3 वर्षों में 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है.