अमेरिका-ईरान समझाैते की राह अब भी आसान नहीं?

    15-Apr-2026
Total Views |
 

thoughts 
 
इ्नकीस घंटे की लंबी बातचीत के बावजूद पश्चिम एशिया संकट काे लेकर अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई वार्ता बेनतीजा खत्म हाे गई है और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिका लाैट गए हैं. इस वार्ता की विफलता के बारे में दाेनाें पक्षाें ने अपनी-अपनी तरफ से बयान दिए हैं. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ‘हमने अपनी सीमा स्पष्ट कर दी है. ईरान ने हमारी शर्तें मानने से इन्कार कर दिया है. हम बहुत ही आसान प्रस्ताव देकर जा रहे हैं कि यही हमारा अंतिम और बेस्ट ऑफर है. हम देखेंगे कि ईरानी इसे स्वीकार करते हैं या नहीं.’ दूसरी तरफ ईरान की सरकारी मीडिया ने कहा है कि ‘अमेरिका से बातचीत के दाैरान ईरान ने बार-बार अपने प्रस्ताव रखे और अमेरिकी पक्ष काे वास्तविकता की ओर लाने की काेशिश की. हालांकि, हर स्तर पर अमेरिका की अत्यधिक मांगाें ने एक साझा ढांचे तक पहुंचने में अड़चन पैदा की.
 
अमेरिकी रुख में लचीलेपन की कमी के कारण वार्ता बिना किसी नतीजे के समाप्त हाे गई.’ जाहिर है, बेनतीजा ही सही, अभी बातचीत का पहला दाैर खत्म हुआ है. इसका मतलब यह नहीं कि दाेनाें देशाें के बीच आगे बातचीत नहीं हाेगी. अभी यह कहना भी जल्दबाजी हाेगी कि तुरंत दाेबारा से उसी भीषणता के साथ युद्ध शुरू हाे जाएगा, जिसकी आशंका थी. आगे क्या हाेता है, यह जानने के लिए शायद एक-दाे दिन इंतजार करना चाहिए.अभी तक जाे खबरें आई हैं, उससे यह लगता है कि पहले दाैर की बातचीत में कुछ चीजाें पर बातचीत आगे बढ़ी है, लेकिन कुछ चीजाें पर अब भी उसमें अड़चनें हैं.यह अड़चनें आनी ही थीं, क्याेंकि अमेरिका समझता है कि उसने युद्ध जीत लिया है और ईरान काे इतने बुरे तरीके से परास्त किया है कि वह अपनी मनमानी शर्तें ईरान पर थाेप सकता है.
 
दूसरी तरफ ईरान यह समझता है कि उसने अमेरिकी हमले काे झेल लिया है और मजबूती से उभरकर सामने आया है तथा उसने ऐसी रणनीतिक बढ़त हासिल कर ली है कि अमेरिका से अपनी बातें मनवा सकता हईरान काे लगता है कि अमेरिका युद्धविराम के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक है और अगर एक पक्ष समझाैते के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक हाे, ताे दूसरे पक्ष काे वैसे ही बहुत ज्यादा लाभ (एडवांटेज) मिल जाता है.किसी भी युद्ध काे खत्म करने के लिए दाे-तीन बातें जरूरी हैं. पहली, या ताे एक पक्ष इतनी मजबूती से विजयी हाे गया हाे और दूसरा पक्ष पूरी तरह से ढेर हाे गया हाे कि एक पक्ष दूसरे पक्ष पर अपनी शर्तें थाेप सकता है.दूसरी, अगर ऐसा न हाे, मगर दाेनाें पक्षाें ने इतने भीषण तरीके से युद्ध लड़ा हाे कि दाेनाें बुरी तरह से तबाह हाे गए हाें, ताे वे थककर समझाैता करने के लिए राजी हाेते हैं.
 
तीसरी बात यह है कि दाेनाें काे अक्ल आ जाए और बीच का काेई रास्ता बन जाए. यहां पर समस्या यह है कि बीच का रास्ता नजर नहीं आ रहा है, क्याेंकि ईरान कई ऐसी चीजाें की मांग कर रहा है, जाे पहले कभी बातचीत की मेज पर नहीं थीं, जैसे हाेर्मुज जलडमरूमध्य की बात हाे, उस क्षेत्र में उसके वर्चस्व की बात हाे, या प्रतिबंधाें काे खत्म करने और मुआवजे की बात हाे या भविष्य में ईरान ही नहीं, उसके सहयाेगियाें के ऊपर भी हमले न करने की गारंटी हाे. ये सब ऐसे मुद्दे हैं, जाे पहले बातचीत का हिस्सा नहीं थसमस्या यह है कि इस युद्ध से पहले अमेरिका और ईरान के बीच जाे वार्ता चल रही थी, उसमें कुछ बिंदुओं पर सहमति बन रही थी, फिर भी अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया.
 
अब जैसी कि खबरें आ रही हैं, हालांकि उनकी अभी पुष्टि नहीं हुई है, अमेरिका चाह रहा है कि जिन बिंदुओं पर युद्ध से पहले सहमति बन रही थी, युद्ध के बाद शुरू हुई वार्ता वहीं से शुरू हाे. यह ताे अजीब बात लगती है कि जिन चीजाें पर हमले से पहले बात हाे रही थी, हमले के बाद भी उन्हीं पर वार्ता हाे, क्याेंकि अमेरिका जाे कर सकता था, वह ताे उसने करके देख लिया. अब यदि वह लाैट कर बातचीत करना चाहता है, ताे स्वाभाविक ही ईरान अपनी शर्ताें पर उससे बात करना चाहेगा. ताे पहले चरण की बातचीत की नाकामी का मूल कारण यह है.अब देखना हाेगा कि अगले एक-दाे दिनाें में दाेबारा युद्ध शुरू हाेता है या दाेनाें पक्ष दाे हफ्ते के युद्धविराम का पालन करते हैं. अगर दाेबारा युद्ध शुरू नहीं हाेता, या हाेता भी है, ताे छाेटे-माेटे हमले तक सीमित रहता है और हाेर्मुज जलडमरूमध्य से हाेकर जहाजाें की आवाजाही सीमित संख्या में ही सही,
 
जारी रहती है तथा दाेनाें पक्ष पर्दे के पीछे से बातचीत फिर शुरू करने की काेशिश करते हैं एवं दाेनाें अपने रुख में लचीलापन लाते हैं, ताे बहुत संभव है कि इस संकट का हल हाे जाए. यानी दाे बातें हैं-पहली कि दाेबारा से युद्ध शुरू न हाे, वार्ता काे फिर से पटरी पर लाया जाए और सभी मुद्दाें पर न सही, कुछ मुद्दाें पर सहमति बन जाए. दूसरी यह आशंका है कि फिर से युद्ध शुरू हाे जाए. सहमति में द्निकत यह है कि अमेरिका वहीं से वार्ता शुरू करना चाहता है, जहां उसने युद्ध से पहले बातचीत खत्म की थी, पर ईरान अब नए सिरे से बात करना चाहता है. दूसरी समस्या यह है कि ईरान भी अपनी ताकत से अधिक पर दांव लगाना चाहता है, जिसे अंग्रेजी में कहते हैं-‘ओवरप्ले याेर हैंड’ यानी गलत उम्मीद के साथ अपने दांव पर खेलना. यह ईरान के लिए उल्टा भी पड़ सकता है, क्याेंकि अब तक जाे युद्ध हुआ है, उसमें ईरान काे भारी क्षति उठानी पड़ी है. - सुशांत सरीन