भाजपा नागरिकाें के अधिकार छीन रही

    16-Apr-2026
Total Views |
 
 

BJP 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार काे चुनावी रैली के दाैरान भाजपा पर तीखा हमला बाेला. उन्हाेंने विपक्षी दल काे बांग्ला-विराेधी जमींदार बताते हुए आराेप लगाया कि भाजपा राज्य के लाेगाें काे बांटने और उनके लाेकतांत्रिक अधिकाराें काे कमजाेर करने की काेशिश कर रही है.ममता बनर्जी ने साेशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर अपनी रैली का वीडियाे साझा करते हुए बीरभूम, पूर्व और पश्चिम बर्धमान और बांकुड़ा के मतदाताओं से अपील की कि वे टीएमसी काे लगातार चाैथी बार सत्ता में लाएं. उन्हाेंने लिखा कि राज्य की जनता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और पिछले 15 वर्षाें में जाे कुछ भी हासिल हुआ है, वह मां-माटी-मानुष की साझी ताकत का नतीजा है.
 
उन्हाेंने कहा कि मेरे भाई- बहन मेरी सबसे बड़ी पूंजी हैं. बीरभूम, पूर्व और पश्चिम बर्धमान व बांकुड़ा ने मुझे प्यार और आशीर्वाद का ऋणी बना दिया है.मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी मां-माटी-मानुष सरकार ऐतिहासिक चाैथी बार वापसी करेगी.मुख्यमंत्री ने भाजपा पर साजिश का आराेप लगाते हुए कहा कि कुछ ताकतें पश्चिम बंगाल के लाेगाें काे बांटने और अपमानित करने की काेशिश कर रही हैं.इस धरती और इसके लाेगाें काे काेई नुकसान नहीं हाेने दूंगी. मैं आखिरी दम तक बंगाल और यहां के हर व्यक्ति की रक्षा के लिए लड़ूंगी.ममता ने सभी जाति, धर्म, वर्ग और समुदाय के लाेगाें से एकजुट हाेने की अपील करते हुए कहा कि वे बांग्ला- विराेधी जमींदाराें के खिलाफ एक मजबूत दीवार बनकर खड़े हाें.