डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती उत्साह से मनायी

    16-Apr-2026
Total Views |
 
 

ambedkar 
 
भारत रत्न डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती राज्य में उत्साह के साथ मनाई गई.हजाराें भीम समर्थक सुबह से ही स्मारक क्षेत्र में आदरांजली देने के लिए पहुचे थे.अलग-अलग जगहाें से समर्थकाें की भीड़ स्मारक क्षेत्र में दिख रही थी, और पूरे इलाके में जय भीम के नारे लग रहे थे. इस साल भी बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए और डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर काे आदरांजली दी.आधुनिक भारत के निर्माण में अहम याेगदान : शरद पवार भारत रत्न महामानव डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर, जिन्हाेंने सामाजिक न्याय, समानता और मानव मुक्ति के विचाराें काे मजबूत करके आधुनिक भारत के निर्माण में अहम याेगदान दिया, अपनी दूरदर्शिता, विद्वता और संघर्ष की ताकत से वंचित तबकाें काे एक नई दिशा दी.
 
भारतीय संविधान के निर्माण के ज़रिए उन्हाेंने लाेकतंत्र, अधिकार और समानता की एक मज़बूत नींव रखी. भारत रत्न महामानव डाॅ.
बाबासाहेब आंबेडकर काे उनकी जयंती पर विनम्र आदरांजली.दुर्लभ तस्वीराें की प्रदर्शनी का दाैरा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के साथ भारत रत्न डाॅ.बाबासाहेब आंबेडकर के जीवन पर आधारित दुर्लभ तस्वीराें की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया.यह प्रदर्शनी बीएमसी के जनसंपर्क विभाग द्वारा दादर के चैत्यभूमि में महापुरुष भारत रत्न डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयाेजित की गई थी. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और अन्य गणमान्य लाेग माैजूद थे.