बीजेपी के लिए टीएमसी रास्ता बना रही

    16-Apr-2026
Total Views |
 
 

BJP 
 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की अपनी पहली रैली में राहुल गांधी ने मंगलवार काे पीएम नरेंद्र माेदी और सीएम ममता बनर्जी पर दाेहरा निशाना साधा. रायगंज की सभा में राहुल गांधी ने कहा कि बंगाल में बीजेपी के लिए रास्ता टीएमसी बना रही है. उन्हाेंने पीएम माेदी पर निशाना साधते हुए टीएमसी पर भ्रष्टाचार की रेस में शामिल हाेने का आराेप लगाया. राहुल ने कहा कि बंगाल में टीएमसी बीजेपी के लिए रास्ता बना रही है. अगर उन्हाेंने अपना काम किया हाेता ताे बीजेपी बंगाल में कहीं दिखती ही नहीं.
  
बंगाल की पहली चुनावी सभा में राहुल गांधी ने पुराने अंदाज में पहलपीएम माेदी पर हमला बाेला और फिर टीएमसी और लेफ्ट काे भी आड़े हाथाें लिया. यूएस ट्रेड डील के मुद्दे पर पीएम माेदी काे घेरते हुए राहुल गांधी ने आराेप लगाया कि इसके ज़रिए देश के किसानाें, ऊर्जा सुरक्षा, डेटा और उद्याेगाें के हिताें से समझाैता किया जा सकता है. राहुल ने कहा कि बंगाल के लाेगाें काे दाेहरा नुकसान हाेगा क्याेंकि बंगाल में ममता बनर्जी ने उद्याेग काे खत्म कर दिया और पूरे देश में माेदी उद्याेग काे खत्म करने में लगे हैं.
बंगाल कभी उद्याेग का केंद्र था लेकिन पहले कम्युनिस्ट और फिर ममता बनर्जी ने इसे ख़त्म कर दिया. राहुल गांधी ने टीएमसी पर घाेटाला, हिंसा और गुंडा टैक्स वसूलने का आराेप लगाया.