श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा ‌‘कैरियर मार्गदर्शन‌’ सेमिनार उत्साहपूर्वक संपन्न

    16-Apr-2026
Total Views |

bdfb


 पुणे, 15 अप्रैल (आ.प्र.)

श्रीमाली ब्राह्मण समाज ट्रस्ट, पुणे के तत्वावधान में तथा श्री महालक्ष्मी मंदिर ट्रस्ट, पुणे, श्रीमाली ब्राह्मण हितवर्धक मंडल एवं श्रीमाली ब्रह्मोदय मंडल के शुभेच्छुक सहयोग से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए आयोजित कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में सही कैरियर चयन के महत्व को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस सेमिनार में विद्यार्थियों को पारंपरिक एवं नवीन करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. कार्यक्रम में करियर विशेषज्ञ एवं मुख्य वक्ता वैभव नगरकर एवं गुरुप्रसाद अय्यर ने विभिन्न करियर अवसरों, स्किल-बेस्ड शिक्षा, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ. इस अवसर पर मान्यवरों का सत्कार किया गया तथा हिमांशु कर्णे ेशर ओझा का विशेष सम्मान किया गया. सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्रश्नोत्तर के माध्यम से अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त करने का अवसर मिला, जिससे कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ. यह सेमिनार केवल विद्यार्थियों तक सीमित न रहकर इंजीनियर्स, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, सीए और सीएस सहित अन्य पेशेवरों के लिए भी लाभकारी रहा. यह आयोजन विद्यार्थियों को सही दिशा देने की दिशा में एक प्रभावी एवं प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ.