महिलाओं काे मिलेंगे 2000 रुपये मासिक और 3 मुफ्त सिलेंडर

    16-Apr-2026
Total Views |
 
 

cylinder 
तमिलनाडु में इसी महीने हाेने वाले विधानसभा चुनाव काे लेकर जहां एक ओर सियासत में जबरदस्त गर्माहट देखने काे मिल रही है. वहीं दूसरी ओर अब राजनीतिक पार्टियाें ने अपनी-अपनी तैयारियां भी और तेज कर दी है. इसी क्रम में भाजपा ने चेन्नई में आगामी चुनाव के लिए अपना घाेषणापत्र जारी कर दिया है. इस माैके पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, भाजपा नेता के अन्नामलाई और तमिलिसाई सुंदरराजन माैजूद रहे.पार्टी ने चुनाव काे लेकर अपनी याेजनाएं और वादे जनता के सामने रखे.पार्टी ने ऐलान किया कि सत्ता में आने पर हर घर की महिला मुखिया काे हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे और हर परिवार काे एक बार 10,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.
 
भाजपा इस चुनाव में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीएमें 27 सीटाें पर चुनाव लड़ रही है.घाेषणापत्र में कहा गया है कि हर साल पाेंगल, तमिल नववर्ष और दीपावली के माैके पर 3 मुफ्त गैस सिलिंडर दिए जाएंगे. इसके साथ ही- एफआईआर दर्ज करवाना आसान बनाया जाएगा, पीड़िताें-गवाहाें के संरक्षण के उपाय भी किए जाएंगे, याैन अपराधाें सहित जघन्य मामलाें के लिए विशेष फास्ट ट्रैक काेर्ट बनाए जाएंगे, निर्भया काेष का अधिकतम उपयाेग कर महिलाओं के खिलाफ अपराधाें से निपटने का वादा, महिलाओं के नेतृत्व वाली सहकारी समितियाें, स्वयं सहायता समूहाें और लघु एवं मध्यम उद्यमाें काे सशक्त बनाएंगे. भाजपा ने अपने हिंदुत्व एजेंडे के तहत थाईपूसम काे राज्य उत्सव घाेषित करने का वादा किया है, जाे भगवान मुरुगन से जुड़ा है. साथ ही तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने की परंपरा काे फिर से शुरू करने और उसे सुरक्षित रखने की बात कही गई है. यह मुद्दा पहले डीएमके और भाजपा के बीच बड़ा विवाद बन चुका है.
 
इंफ्रास्ट्रक्चर और रेल परियाेजनाओं पर भी फाेकस इसके साथ ही पार्टी ने तमिलनाडु में रेल नेटवर्क काे मजबूत करने का भी वादा किया है. इसमें चेन्नई-बंगलूरू और चेन्नई-हैदराबाद हाई-स्पीड रेल काॅरिडाेर, काेयंबटूर-तिरुप्पुर-सलेम और नई वंदे भारत ट्रेनाें काे दिल्ली, मुंबई और काेलकाता से जाेड़ने जैसी याेजनाएं शामिल हैं. दूसरी ओर भाजपा की सहयाेगी AIADMK ने भी अपने घाेषणापत्र में महिला मुखियाओं काे 2,000 रुपये देने का वादा किया है.इसके अलावा राशन कार्ड धारकाें काे चावल के साथ दाल, फ्री फ्रिज, और पुरुषाें के लिए भी मुफ्त बस यात्रा जैसी याेजनाएं शामिल हैं.केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु की राजनीति और राज्य की माैजूदा सरकार पर बड़ा बयान भी दिया है.