महेश इंडस्ट्रियल ग्रुप के 50वें बोर्ड का स्थापना समारोह संपन्न

    16-Apr-2026
Total Views |

vsfbf

स्वारगेट, 15 अप्रैल (आ.प्र.)

 महेश इंडस्ट्रियल ग्रुप के स्वर्ण महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में वर्ष 2026-27 के लिए 50वें बोर्ड का भव्य स्थापना समारोह रविवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ. इस समारोह में पुणे तथा अन्य शहरों के माहेेशरी समाज के लगभग 450 सदस्यों ने उपस्थित रहकर भारी रिस्पांस दिया इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उद्यमी इंद्रनील चितले तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वाशिम सहकारी बैंक की अध्यक्षा शीला सुभाष राठी उपस्थित थीं. उनके सान्निध्य में नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया. महेश इंडस्ट्रियल ग्रुप के इतिहास में पहली बार महिला अध्यक्ष के रूप में नेहा नीलेश लद्दड़ का चयन होने से यह समारोह विशेष रहा. उनके नेतृत्व में संस्था के कार्य को नई ऊर्जा मिलेगी, ऐसा वेिशास इस अवसर पर व्यक्त किया गया. नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष नेहा नीलेश लद्दड़, उपाध्यक्ष अर्चना गोपाल झंवर, सचिव आकांक्षा कुश राठी, कोषाध्यक्ष श्रद्धा अमित राठी, पूर्व अध्यक्ष आरती श्यामसुंदर भुतड़ा, एलआरपीए अध्यक्ष मीना सुरेश लखोटिया तथा संचालक मंडल में अर्चना प्रणय मुंदड़ा, प्रार्थना ध्रुव मोहता, प्रीति चंदन लाहोटी, स्नेहा आदित्य तापड़िया शामिल हैं. कार्यक्रम में स्वर्ण महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में संस्था की सफल यात्रा का अवलोकन किया गया. उद्योग, नेतृत्व, मित्रता और प्रगति का समन्वय करते हुए आगामी समय में संस्था के कार्य को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया.