मीरा-भायंदर नागरिक संस्था का वार्षिकाेत्सव संपन्न

    16-Apr-2026
Total Views |
 

mira 
 
मीरा-भायंदर नागरिक संस्था के 37वें वार्षिकाेत्सव के उपलक्ष्य में भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयाेजन किया गया.इस अवसर पर देश के विख्यात हास्य कवि सुदीप भाेला काे प्रतिष्ठित श्याम ज्वालामुखी सम्मान से नवाजा गया.संस्था के संयाेजक गजेंद्र भंडारी ने बताया कि यह संस्था पिछले 37 वर्षाें से निरंतर कवि सम्मेलनाें का सफल आयाेजन करती आ रही है.इस सम्मान के अंतर्गत प्रतिवर्ष देश के किसी प्रख्यात हास्य कवि काे 31 हजार रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाता है. सुदीप भाेला से पूर्व यह सम्मान सुरेंद्र शर्मा, घनश्याम अग्रवाल, आशकरण अटल और सुभाष काबरा जैसे दिग्गज कवियाें काे दिया जा चुका है.
 
समाराेह में संरक्षक एड. रविव्यास, मुख्य अतिथि महेश अग्रवाल, समाराेह अध्यक्ष ओमप्रकाश झाझुका, श्यामसुंदर अग्रवाल, राजेंद्र हाेलानी और सुरेश खंडेलवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.कार्यक्रम की सफलता में संस्थापक ओमप्रकाश कावड़िया, अध्यक्ष मनाेज खेमका, ओमप्रकाश महर्षि, मनाेज पचलंगिया, सुरेश दाधीच, राकेश मिश्रा, मनमाेहन सर्राफ, श्यामसुंदर शर्मा और अभिषेक तिवाड़ी का विशेष याेगदान रहा.गजेंद्र भंडारी के अनुसार, सम्मेलन में सुदीप भाेला के साथ राजेंद्र मालवीय, हरीश हिंदुस्तानी, राणा तबस्सुम तथा लाफ्टर फेम राजीव निगम व सुनील पाल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियाें से वहाँ उपस्थित हजाराें दर्शकाें काे हंसाया.